800 साल के बाद भारत को मिली आजादी , डा. राजीव बिंदल ने भाजपा कार्यालय नाहन में फहराया तिरंगा 

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डा. राजीव बिंदल ने 79 वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर नाहन स्थित भाजपा कार्यालय में भाजपा पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं के संग राष्ट्रीय ध्वज फहराया। उन्होंने देश की आजादी में अपना सर्वस्व बलिदान करने वाले महान क्रांतिकारियों, स्वतंत्रता सेनानियों और अमर शहीदों को नमन भी किया। डा. बिंदल ने नाहन विधानसभा क्षेत्र में धारटी मंडल के तहत धौण , माता कटासन मंडल के तहत बनकला तथा माता त्रिलोकपुर मंडल के तहत विक्रमबाग में स्वतंत्रता दिवस पर आयोजित विभिन्न समारोहों में बतौर मुख्य अतिथि भाग लिया

Aug 15, 2025 - 19:10
 0  34
800 साल के बाद भारत को मिली आजादी , डा. राजीव बिंदल ने भाजपा कार्यालय नाहन में फहराया तिरंगा 
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media
यंगवार्ता न्यूज़ - नाहन  15-08-2025
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डा. राजीव बिंदल ने 79 वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर नाहन स्थित भाजपा कार्यालय में भाजपा पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं के संग राष्ट्रीय ध्वज फहराया। उन्होंने देश की आजादी में अपना सर्वस्व बलिदान करने वाले महान क्रांतिकारियों, स्वतंत्रता सेनानियों और अमर शहीदों को नमन भी किया। डा. बिंदल ने नाहन विधानसभा क्षेत्र में धारटी मंडल के तहत धौण , माता कटासन मंडल के तहत बनकला तथा माता त्रिलोकपुर मंडल के तहत विक्रमबाग में स्वतंत्रता दिवस पर आयोजित विभिन्न समारोहों में बतौर मुख्य अतिथि भाग लिया। स्वतंत्रता दिवस समारोह के अवसर पर विभिन्न स्थानों पर अपने संबोधन में डॉ. बिंदल ने कहा कि भारत को सभी के प्रयासों से आजादी मिली है और हमें आज़ादी की कीमत को भली प्रकार समझना चाहिए। डा. राजीव बिंदल ने कहा कि 15 अगस्त 1947 को लगभग आठ सौ साल के लंबे संघर्ष, त्याग, तपस्या और बलिदान के बाद देश को आजादी मिली है। 
आजादी की लड़ाई में लाखों सूरमाओं ने अपना जीवन होम किया, मुगलों से संघर्ष किया, हुणों से संघर्ष किया, शकों से संघर्ष किया, अंग्रेजों से संघर्ष किया और हंसते हंसते फांसी के फंदे को चूम कर देश को आजादी दिलवाई। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि आजादी के बाद से लेकर आज तक देश निरंतर आगे बढ़ रहा है। यह देश का सौभाग्य है कि देश का सबसे अनुभवी व्यक्ति नरेन्द्र मोदी देश का प्रधानमंत्री है, देश का  सेवक है जिन्होंने 25 वर्षों तक निरंतर मुख्यमंत्री और प्रधानमंत्री के रूप में सेवा कर भारत को एक नई दिशा दी है। उन्होंने कहा कि सड़कें, रेलवे, पुल हवाई अडडे, डिजिटल इंडिया, ढांचागत विकास में भारत तेज से आगे बढ़ रहा है। किसानों के मामले में,  पैदावार के मामले में भी भारत आत्म निर्भरता से आगे बढ़ रहा है। डॉ. राजीव बिंदल ने कहा कि नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भारत ने विश्व में अपनी अलग पहचान बनाई जिसके कारण ऑपरेशन सिंदूर में भारत ने दुनिया को अदम्य साहस का परिचय दिया है। भारत राजनीतिक और आर्थिक रूप से शक्तिशाली हुआ है और दुनिया की चौथी आर्थिक शक्ति बन कर उभरा है। 
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डा. बिन्दल ने आगे कहा कि भारत को वर्ष 2047 तक विकसित भारत के रूप में खड़ा करने का संकल्प नरेन्द्र मोदी ने लिया है। इसी प्रकार 2027 तक भारत को तीसरी आर्थिक महाशक्ति बनाना है। हम सबको मिलकर इस संकल्प को पूरा करने के लिए एकजुट होकर कार्य करना है। डा. बिंदल ने कहा कि भारत को सन् 1947 में आधी अधूरी आजादी मिली, भारत माता का अंग भंग हुआ, पाकिस्तान हमसे अलग हुआ। यह अखंड भारत की कल्पना पीढी दर पीढ़ी हमें अपने जहन में रखनी होगी और विभाजन की पीड़ा को आने वाली संतानों को जरूर बताना होगा ताकि आने वाले समय में  भारत एक बार पुनः विश्व गुरू के स्थान पर पहुंचे। स्वतंत्रता दिवस के मौके पर हर घर तिरंगा अभियान के तहत तीनों मण्डलों में तिरंगा यात्राएँ भी निकाली गई। इस अवसर पर भाजपा प्रदेश सचिव मनीष चौहान, भाजपा उपाध्यक्ष प्रताप ठाकुर, भाजपा मण्डल अध्यक्ष संजय पुंडीर, मण्डल अध्यक्ष मलकीत चौधरी, मण्डल अध्यक्ष सुशील शर्मा, पूर्व सैनिक, भाजपा कार्यकर्ता और बहु संख्या में स्थानीय लोग उपस्थित रहे।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow