अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन विश्व दिवस पर शिमला में साइकिल रैली और राज्य स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन

अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन विश्व दिवस के अवसर पर शिमला के रिज मैदान में समाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग द्वारा साइकिल रैली, स्वयं सहायता समूहों की प्रदर्शनी और राज्य स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन किया। जिसमें मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की

Oct 1, 2025 - 16:28
 0  19
अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन विश्व दिवस पर शिमला में साइकिल रैली और राज्य स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media

मुख्यमंत्री बोले बुजुर्गों का सम्मान करना सरकार का दायित्व, सामाजिक कल्याण के लिए सरकार कर रही काम

यंगवार्ता न्यूज़ - शिमला    01-10-2025

अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन विश्व दिवस के अवसर पर शिमला के रिज मैदान में समाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग द्वारा साइकिल रैली, स्वयं सहायता समूहों की प्रदर्शनी और राज्य स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन किया। जिसमें मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। 

कार्यक्रम में वरिष्ठ नागरिकों की बढ़ती आबादी और उनकी सामाजिक-आर्थिक चुनौतियों पर मंथन हुआ। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि वृद्धों का ख्याल रखना और उनका सम्मान करना सरकार का दायित्व है।सरकार सामाजिक कल्याण के लिए कार्य कर रही है। जिसमें अनाथ बच्चों, एकल नारी और बुजुर्गों के लिए मूलभूत सुविधाओं को सुनिश्चित किया जा रहा है। 

स्वास्थ्य के क्षेत्र में भी सरकार तेजी से बड़े बदलाव कर अत्याधुनिक तकनीक को प्रदेश में लाने के लिए प्रयासरत है। जिसके लिए सरकार ने 3 हजार करोड़ रुपए बजट रखा है। दिल्ली के AIMS के तर्ज की सुविधाएं IGMC में सुनिश्चित करने पर सरकार काम कर रही है। स्टाफ की कमी को भी धीरे धीरे दूर किया जा रहा है।

इस दौरान मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने रोहडू में 12 साल के बच्चे की आत्महत्या मामले में SC कमीशन हिमाचल ने संज्ञान लिया है और परिवार के सदस्यों को बुलाया गया ताकि पूरी हकीकत का पता लगाया जा सके। वहीं मुख्यमंत्री ने मुख्य सचिव की शीघ्र नियुक्ति की बात भी कही।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow