आपदा में खुद आपदा बन गई सरकार , सराज से लेकर ऊना तक कांग्रेस कर रही है खुला पक्षपात : सतपाल सत्ती
भाजपा के वरिष्ठ नेता, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष और ऊना से विधायक सतपाल सिंह सत्ती ने शिमला में आयोजित एक प्रेस वार्ता में सुक्खू सरकार पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि हिमाचल में कांग्रेस की सरकार बनने के बाद से भाजपा विधायकों के क्षेत्रों के साथ भेदभाव और राजनीतिक प्रतिशोध लगातार बढ़ रहा है। सरकार योजनाओं को बंद कर रही है, काम रोक रही है और झूठे आश्वासन देकर जनता को भ्रमित कर रही है
यंगवार्ता न्यूज़ - शिमला 26-07-2025
भाजपा के वरिष्ठ नेता, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष और ऊना से विधायक सतपाल सिंह सत्ती ने शिमला में आयोजित एक प्रेस वार्ता में सुक्खू सरकार पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि हिमाचल में कांग्रेस की सरकार बनने के बाद से भाजपा विधायकों के क्षेत्रों के साथ भेदभाव और राजनीतिक प्रतिशोध लगातार बढ़ रहा है। सरकार योजनाओं को बंद कर रही है, काम रोक रही है और झूठे आश्वासन देकर जनता को भ्रमित कर रही है। सत्ती ने सराज विधानसभा क्षेत्र का उदाहरण देते हुए कहा कि यहां पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने 240 करोड़ रुपये की लागत से बागवानी एवं वानिकी कॉलेज की आधारशिला रखी थी और इसके लिए 10 करोड़ की पहली किश्त भी जारी की गई थी। कॉलेज के लिए जमीन चिन्हित हो चुकी थी , फॉरेस्ट क्लीयरेंस मिल चुका था और काम शुरू हो गया था।
What's Your Reaction?



