मोदी सरकार के 11 साल के आगे कांग्रेस सरकार का शासनकाल टिक नहीं सकता : कश्यप

देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार के सेवा, सुशासन, जनकल्याण शासन के 11 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष पर विकसित भारत संकल्प सभा का कार्यक्रम शिमला ग्रामीण मंडल के चलहोग में आयोजित किया गया, इस कार्यक्रम में मुख्यवक्ता के रूप में भाजपा के पूर्व अध्यक्ष एवं सांसद सुरेश काश्यप उपस्थित रहें। जिसमें केंद्र सरकार के 11 वर्षों की उपलब्धियों और जनकल्याणकारी योजनाओं को सभी के साथ साझा किया गया

Jun 20, 2025 - 19:47
 0  11
मोदी सरकार के 11 साल के आगे कांग्रेस सरकार का शासनकाल टिक नहीं सकता : कश्यप

यंगवार्ता न्यूज़ - शिमला  20-06-2025
देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार के सेवा, सुशासन, जनकल्याण शासन के 11 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष पर विकसित भारत संकल्प सभा का कार्यक्रम शिमला ग्रामीण मंडल के चलहोग में आयोजित किया गया, इस कार्यक्रम में मुख्यवक्ता के रूप में भाजपा के पूर्व अध्यक्ष एवं सांसद सुरेश काश्यप उपस्थित रहें। जिसमें केंद्र सरकार के 11 वर्षों की उपलब्धियों और जनकल्याणकारी योजनाओं को सभी के साथ साझा किया गया। कश्यप ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में बीते 11 वर्षों में देश ने सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण के क्षेत्र में ऐतिहासिक उपलब्धियां हासिल की हैं। हर वर्ग, हर क्षेत्र और हर व्यक्ति के जीवन को बेहतर बनाने के लिए भाजपा सरकार निरंतर प्रयासरत है। 
हिमाचल प्रदेश को भी अनेकों योजनाओं के अंतर्गत बहुत बड़ा लाभ हुआ है, हमें आयुष्मान भारत नहीं भूलना चाहिए जिससे स्वास्थ्य की दृष्टि से पूरे देश और प्रदेश की जनता की तकदीर बदल दी। अब आयुष्मान भारत के माध्यम से 70 साल से अधिक आयु वाले वरिष्ठ नागरिकों की भी सेवा की जाएगी जिसके अंतर्गत उन्हें प्रतिवर्ष 5 लख रुपए का स्वास्थ्य लाभ मिलेगा, आप सभी को याद होगा कि पूर्व भारतीय जनता पार्टी की सरकार ने हिम केयर योजना चलाई थी पर वर्तमान कांग्रेस ने क्या किया उसे योजना को ठप करके रख दिया। इस कांग्रेस की सरकार को हिमाचल प्रदेश की जनता की उन्नति पचती नहीं है, जो जनकल्याणकारी योजनाएं भाजपा चलती है। 
उसमें विघ्न डालने का काम केवल मात्र हिमाचल प्रदेश की कांग्रेस सरकार करती है। हिमकेयर योजना 1 जनवरी, 2019 से लागू की गई थी, और यह उन परिवारों को कवर करती है जो आयुष्मान भारत योजना के तहत शामिल नहीं हैं। 2021 तक, 4.62 लाख परिवार इस योजना के तहत पंजीकृत थे, और 1.25 लाख लाभार्थियों ने 129.97 करोड़ रुपये की नकद रहित उपचार सुविधा का लाभ उठाया था। 2022 तक, लगभग 5.40 लाख लोग हिमकेयर योजना से जुड़े थे।2020 तक के आंकड़ों के अनुसार, 96,382 लोग इस योजना के तहत नकद रहित उपचार प्राप्त कर चुके थे, जिसके लिए 85.36 करोड़ रुपये खर्च किए गए थे। आज इस योजना के हिमाचल प्रदेश सरकार को 400 करोड़ रुपए देने हैं।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow