यंगवार्ता न्यूज़ - शिमला 26-07-2025
आज कारगिल विजय दिवस के अवसर पर सिरमौर जिला के रामपुर भरपूर पंचायत के शहीद कुलविंदर सिंह की समाधि पर पुष्प अर्पित करके हजारों-हजारों बलिदानियों को नमन किया। जिन्होंने आजादी के बाद से आज तक देश की सीमाओं की रक्षा के लिए अपना सर्वोत्तम बलिदान दिया। शहीद कुलविंदर सिंह ने 1999 के कारगिल युद्ध में दुश्मन के साथ युद्ध लड़ते हुए देश की सीमाओं की रक्षा के लिए अपना सर्वोच्च बलिदान दिया।
उनकी पत्नी नीलो देवी उस समय 8 माह की गर्भवती थी। इस जवानी की अवस्था में हजारों-हजारों सैनिकों ने देश की रक्षा के लिए बलिदान दिया। हम वीर जवानो को नमन करते हैं और उनके परिवारजनों को शत-शत प्रणाम करते हैं। इस मौके पर बोलते हुए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डाॅ. राजीव बिंदल ने कहा कि कारगिल का युद्ध देश के तात्कालिक यशस्वी प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के नेतृत्व में लड़ा गया। सेनाओं के अदम्य साहस व बलिदान के कारण देश को विजयश्री प्राप्त हुई।
डाॅ0 बिंदल ने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर के माध्यम से देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पाकिस्तान को 24 घंटे के अंदर घुटनों के बल लाकर खड़ा कर दिया और दुश्मन को उसके घर में घुसकर बुरी तरह परास्त किया गया, दुनिया में आज तक ऐसा कोई उदाहरण मौजूद नहीं है। भारत ने अपनी सामरिक शक्ति को मोदी जी के नेतृत्व में इतना मजबूत किया है कि यदि दुनिया की कोई भी ताकत भारत की तरफ आंख उठाकर देखोगे तो उसे नेस्तनाबूत कर दिया जाएगा।