मंडी में 19 जुलाई को होगी सेंट्रल आर्म्ड पुलिस फोर्सेज (एसीएस) एग्जामिनेशन, 2026 की परीक्षा

 जिला मुख्यालय मण्डी में आगामी 19 जुलाई, 2026 (रविवार) को संघ लोक सेवा आयोग की सेंट्रल आर्म्ड पुलिस फोर्सेज (एसीएस) एग्जामिनेशन, 2026 की परीक्षा दो परीक्षा केन्द्रों पीएम श्री राजकीय आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला, मंडी उप केंद्र-001 और राजकीय वल्लभ कॉलेज, मंडी, उप केंद्र-002 में होने जा रही हैI

Jul 17, 2026 - 12:56
 0  2
मंडी में 19 जुलाई को होगी सेंट्रल आर्म्ड पुलिस फोर्सेज (एसीएस) एग्जामिनेशन, 2026 की परीक्षा

यंगवार्ता न्यूज - मंडी, 17 जुलाई, 2026 : 

 

 जिला मुख्यालय मण्डी में आगामी 19 जुलाई, 2026 (रविवार) को संघ लोक सेवा आयोग की सेंट्रल आर्म्ड पुलिस फोर्सेज (एसीएस) एग्जामिनेशन, 2026 की परीक्षा दो परीक्षा केन्द्रों पीएम श्री राजकीय आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला, मंडी उप केंद्र-001 और राजकीय वल्लभ कॉलेजमंडीउप केंद्र-002 में होने जा रही हैI

अतिरिक्त उपायुक्त प्रियांशु खाती ने बताया कि यह परीक्षा दो सत्रों में होगी पहली परीक्षा सुबह 10:00 बजे से 12:00 बजे तक और दूसरी परीक्षा दोपहर बाद 02:00 बजे से सायं 05:00 बजे तक होगीI उन्होंने बताया कि इस परीक्षा में कुल 402 परीक्षार्थी भाग लेने जा रहे हैंI

उन्होंने सभी परीक्षार्थियों से आग्रह किया है कि वे निर्धारित समय पर परीक्षा स्थल पर पहुंचना सुनिश्चित करेंसभी परीक्षार्थी अपने साथ अपना ई-एडमिट कार्ड लाएं और बिना ई-एडमिट कार्ड के किसी भी परीक्षार्थी को परीक्षा केंद्र में प्रवेश नहीं मिलेगाउन्होंने यह भी बताया कि परीक्षा शुरू होने के ठीक 30 मिनट पहले परीक्षा केन्द्रों के गेट बंद कर दिए जाएंगे जिसके उपरांत किसी भी परीक्षार्थी को परीक्षा केन्द्र के अंदर आने की अनुमति नहीं होगीअतः सभी परीक्षार्थी समय पर परीक्षा केंद्रों पर पहुंचना सुनिश्चित करेंI

उन्होंने बताया कि परीक्षार्थियों को अपने साथ पेनएक वैध फोटो पहचान पत्र (जैसे वोटर आईडी कार्ड /आधार कार्ड/पैन कार्ड/ड्राइविंग लाइसेंस इत्यादि)एक पारदर्शी पानी की बोतल और साधारण (एनालॉग) कलाई घड़ी लाने की अनुमति होगी स्मार्ट वॉच अथवा किसी अन्य प्रकार की इलेक्ट्रॉनिक घड़ी की अनुमति नहीं होगी।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow