आर्यन को मिला स्टूडेंट ऑफ द ईयर का खिताब ,  जुन्गा स्कूल के वार्षिक समारोह में  नवाजे मेधावी

राजकीय आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला जुन्गा ने अपना वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह बड़े हषोल्लास के साथ मनाया गया। पाठशाला के विद्यार्थी और शिक्षक  प्रातः से ही इस दिवस को मनाने के लिए बहुत उत्सुक एवं उत्साहित थे। आर्यन सूद को स्टूडेंट ऑफ द ईयर के खिताब से नवाजा गया। समाज सेविका सोनिया सिंह मान ने समारोह में बतौर मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की और उन्होंने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया

Nov 16, 2025 - 18:41
 0  32
आर्यन को मिला स्टूडेंट ऑफ द ईयर का खिताब ,  जुन्गा स्कूल के वार्षिक समारोह में  नवाजे मेधावी


यंगवार्ता न्यूज़ - शिमला  16-11-2025

राजकीय आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला जुन्गा ने अपना वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह बड़े हषोल्लास के साथ मनाया गया। पाठशाला के विद्यार्थी और शिक्षक  प्रातः से ही इस दिवस को मनाने के लिए बहुत उत्सुक एवं उत्साहित थे। आर्यन सूद को स्टूडेंट ऑफ द ईयर के खिताब से नवाजा गया। समाज सेविका सोनिया सिंह मान ने समारोह में बतौर मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की और उन्होंने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस अवसर पर बच्चों ने पहाड़ी नाटी , पंजाबी गिद्दा , करियाला , एकल गायन आदि प्रस्तुत करके दर्शकों को मंत्र मुग्ध कर दिया। नशा मुक्त समाज का निर्माण करने के लिए आठवीं कक्षा की छात्रा महक और उसके साथियों ने लघु नाटक पेशकर बहुत सुन्दर अभिनय द्वारा सन्देश देकर वाही वाही लुटी। 
वार्षिक समारोह की शुभकामनाएं देते हुए सोनिया सिंह मान ने अपनें संबोधन में कहा कि वार्षिक समारोह किसी भी संस्थान की उपलब्धियों का आईना होता है जिसके लिए जहां  विशेषकर मेधावी विद्यार्थी बड़ी बेसब्री से इंतजार करते हैं वहीं पर अन्य बच्चों को आगे बढ़ने कीे प्रेरणा मिलती है। उन्होने कहा कि अनुशासन में रहकर शिक्षा ग्रहण करना ही विद्यार्थियों का उद्देश्य होना चाहिए। उन्होने विभिन्न कक्षाओं में प्रथम, द्वितीय और तृतीय श्रेणी पाने वाले मेधावी विद्यार्थियों एवं खेल में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाडियों को मेडल पहनाकर एवं स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। इससे पहले प्रधानाचार्य महेश शर्मा ने मुख्य अतिथि का स्वागत करते हुए पाठशाला की वार्षिक रिपोर्ट प्रस्तुत करते हुए और विद्यालय की विभिन्न गतिविधियों व उपलब्धियों पर विस्तारपूर्वक प्रकाश डाला। 
विद्यालय के शिक्षक तीर्थानंद शास्त्री व शिक्षिका वारिज कौशल ने मंच संचालन किया। इस अवसर पर विद्यार्थियों ने वर्ष भर की उपलब्धियों पर प्रदर्शनी लगाई गई। जिसका मुख्य अतिथि ने अवलोकन किया। चार सदनों में विभाजित विद्यार्थियों में से टैगोर सदन को साल भर की अंतर सदनीय प्रतियोगिताओं में अव्वल रहने पर  ट्रॉफी प्रदान की गई। कार्यक्रम में स्थानीय पंचायत प्रधान बंसीलाल कश्यप सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे। उप प्रधानाचार्य गोपी चंद शर्मा ने समारोह में आए व्यक्तियों का धन्यवाद किया।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

src="https://sgp1.digitaloceanspaces.com/cdn.iqwing.co.in/uploads/Deeserve%20Media%202.2_.jpg" width="500" height="900" alt="Deeserve Media Poster" loading="lazy" />
src="https://sgp1.digitaloceanspaces.com/cdn.iqwing.co.in/uploads/Deeserve%20Media%202.2_.jpg" width="340" height="600" alt="Deeserve Media Poster" loading="lazy" />