27 मार्च को होगा विधानसभा का घेराव , महा प्रदर्शन में प्रदेश भर से आएंगे हजारों लोग : भाजपा

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ राजीव बिंदल एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर के संयुक्त प्रेस वार्ता के संबोधित करते हुए कहा 27 मार्च को भाजपा विधानसभा के बाहर एक महा प्रदर्शन करने जा रही है, जिसके माध्यम से वर्तमान कांग्रेस सरकार को उनकी नाकामियों को लेकर घेरा जाएगा। उन्होंने कहा कि अगर झूठ बोलने में कोई सरकार पीएचडी है तो वह वर्तमान कांग्रेस सरकार है

Mar 12, 2025 - 19:56
 0  47
27 मार्च को होगा विधानसभा का घेराव , महा प्रदर्शन में प्रदेश भर से आएंगे हजारों लोग : भाजपा
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media

यंगवार्ता न्यूज़ - शिमला  12-03-2025
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ राजीव बिंदल एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर के संयुक्त प्रेस वार्ता के संबोधित करते हुए कहा 27 मार्च को भाजपा विधानसभा के बाहर एक महा प्रदर्शन करने जा रही है, जिसके माध्यम से वर्तमान कांग्रेस सरकार को उनकी नाकामियों को लेकर घेरा जाएगा। उन्होंने कहा कि अगर झूठ बोलने में कोई सरकार पीएचडी है तो वह वर्तमान कांग्रेस सरकार है, 6 गारंटरयां पूरी नहीं हुई और बातें बड़ी-बड़ी करती है यह कांग्रेस सरकार। भाजपा नेताओं ने सरकार के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए कहा कि राजनीतिक इतिहास है की सबसे निकम्मी सरकार वर्तमान कांग्रेस सरकार है। 
सरकार का ढाई साल का कार्यकाल पूरा हो गया है पर कांग्रेस मस्त है और यह सरकार केवल मित्रों की, मित्रों द्वारा और मित्रों के लिए सरकार है। सुखविंदर सिंह सुक्खू के कार्यकाल में प्रदेश के सामान्य समाज के लोग ठगा महसूस कर रहे हैं। भाजपा नेताओं ने कहा कि विधानसभा के अंदर भी और बाहर भी भाजपा वर्तमान कांग्रेस सरकार को घेरेगी। अभी तीसरा बजट सत्र चल रहा है और कांग्रेस सरकार केवल मात्र घोषणा पर घोषणा कर रही है, जिसमें से एक भी घोषणा पूरी नहीं हो रही है। झूठी कांग्रेस, झूठी घोषणा का नारा प्रदेश में चल रहा हैं। वर्तमान सरकार केवल मात्र झूठे वादे, झूठे बातों वाली सरकार बन कर रह गई है। उन्होंने कहा कि वर्तमान सरकार के खिलाफ काफी सारे मुद्दे है, जैसे प्रदेश में कानून व्यवस्था ठप है, प्रदेश में नशे एवं चिट्टे का परिचालन एक गंभीर मुद्दा है। 
विधानसभा में सरकार चर्चा पर गंभीर नहीं है, ट्रांसफर वन नशा खनन भू माफिया सक्रिय है और सरकार के संरक्षण में चल रहा है। प्रदेश की अर्थव्यवस्था को तहस नहस  कर दिया गया है, दो माह में 10 से ज्यादा मृत्यु नशे के ओवरडोज से हो गई है, सामाजिक सुरक्षा पेंशन कई महीनों से गायब है, इसी प्रकार विधायक निधि भी गायब है, हिमाचल प्रदेश में केवल मात्र झूठ का बोलबाला है और झूठे आश्वासन का बोलबाला है। आज भाजपा जिला शिमला द्वारा 27 मार्च को होने वाले प्रदर्शन को लेकर एक बैठक आयोजन भी किया, जिसकी अध्यक्षता जिला अध्यक्ष केशव ने की और इस बैठक में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ राजीव बिंदल एवं प्रदेश संगठन मंत्री सिद्धार्थ का मार्गदर्शन भी प्राप्त हुआ।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow