नाहन शहर को जल्द मिलेगी आवारा पशुओं से निजात, नगर परिषद ने शुरू की बेसहारा पशुओं को काऊ सेंचुरी भेजने की मुहिम

नाहन शहर की सड़कों और बाजारों में घूमते बेसहारा पशुओं की समस्या से अब जल्द निजात मिलने की उम्मीद जगी है। नगर परिषद नाहन ने बेसहारा पशुओं को सुरक्षित आश्रय उपलब्ध करवाने के लिए उन्हें काऊ सेंचुरी भेजने की मुहिम शुरू कर दी है।

Sep 8, 2026 - 17:18
Sep 8, 2026 - 17:54
 0  26
नाहन शहर को जल्द मिलेगी आवारा पशुओं से निजात, नगर परिषद ने शुरू की बेसहारा पशुओं को काऊ सेंचुरी भेजने की मुहिम
यंगवार्ता न्यूज - नाहन 8 सितंबर : 
नाहन शहर की सड़कों और बाजारों में घूमते बेसहारा पशुओं की समस्या से अब जल्द निजात मिलने की उम्मीद जगी है। नगर परिषद नाहन ने बेसहारा पशुओं को सुरक्षित आश्रय उपलब्ध करवाने के लिए उन्हें काऊ सेंचुरी भेजने की मुहिम शुरू कर दी है।

नाहन शहर में सड़कों पर घूमते बेसहारा पशु लंबे समय से लोगों के लिए परेशानी का कारण बने हुए हैं। कई बार ये पशु यातायात व्यवस्था को प्रभावित करने के साथ-साथ दुर्घटनाओं का कारण भी बनते हैं। इसी समस्या को देखते हुए अब नगर परिषद नाहन ने बेसहारा पशुओं को काऊ सेंचुरी भेजने का अभियान शुरू किया है।

 नगर परिषद नाहन के कार्यकारी अधिकारी संजय कुमार ने बताया कि अभियान के तहत आज पहले दिन नाहन शहर से 10 बेसहारा पशुओं को कोटला बड़ोग स्थित काऊ सेंचुरी भेजा गया।  उन्होंने बताया कि आने वाले समय में भी यह अभियान जारी रहेगा और एक दिन छोड़कर बेसहारा पशुओं को सेंचुरी भेजने का प्रयास किया जाएगा।

 कार्यकारी अधिकारी ने बताया कि नाहन शहर में ही नहीं, बल्कि नेशनल हाईवे पर घूम रहे बेसहारा पशुओं को भी सुरक्षित स्थान पर भेजने का निर्णय लिया गया है। ताकि इन बेसहारा और आवारा पशुओं के कारण होने वाली दुर्घटनाओं से लोगों को राहत मिल सके। इन आवारा पशुओं को रखने के लिए नगर परिषद नाहन की काऊ सेंचुरी नालागढ़ और काऊ सेंचुरी कोटला बड़ोग राजगढ़ में बात हुई है परंतु फिलहाल इन पशुओं को कोटला बड़ोग काऊ सेंचुरी भेजा जा रहा है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

src="https://sgp1.digitaloceanspaces.com/cdn.iqwing.co.in/uploads/Deeserve%20Media%202.2_.jpg" width="500" height="900" alt="Deeserve Media Poster" loading="lazy" />
src="https://sgp1.digitaloceanspaces.com/cdn.iqwing.co.in/uploads/Deeserve%20Media%202.2_.jpg" width="340" height="600" alt="Deeserve Media Poster" loading="lazy" />