इस मॉनसून सीजन में हमीरपुर में अभी तक 135.54 करोड़ रुपये का नुक्सान

इस मॉनसून सीजन में 20 जून के बाद जिला हमीरपुर में बारिश के कारण हो रहे नुक्सान का आंकड़ा लगातार बढ़ता ही जा रहा है। सोमवार दोपहर तक जिला एमरजेंसी ऑपरेशन सेंटर (डीईओसी) में प्राप्त सूचनाओं के अनुसार गत 24 घंटों के दौरान जिले भर में 4.80 लाख रुपये से अधिक के नुक्सान का अनुमान है। इसी के साथ इस मॉनसून सीजन के दौरान जिला हमीरपुर में सरकारी और निजी संपत्ति के नुक्सान का आंकड़ा 135.54 करोड़ रुपये से अधिक हो गया है

Aug 18, 2025 - 19:07
 0  26
इस मॉनसून सीजन में हमीरपुर में अभी तक 135.54 करोड़ रुपये का नुक्सान
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media

यंगवार्ता न्यूज़ - हमीरपुर  18-08-2025
इस मॉनसून सीजन में 20 जून के बाद जिला हमीरपुर में बारिश के कारण हो रहे नुक्सान का आंकड़ा लगातार बढ़ता ही जा रहा है। सोमवार दोपहर तक जिला एमरजेंसी ऑपरेशन सेंटर (डीईओसी) में प्राप्त सूचनाओं के अनुसार गत 24 घंटों के दौरान जिले भर में 4.80 लाख रुपये से अधिक के नुक्सान का अनुमान है। इसी के साथ इस मॉनसून सीजन के दौरान जिला हमीरपुर में सरकारी और निजी संपत्ति के नुक्सान का आंकड़ा 135.54 करोड़ रुपये से अधिक हो गया है। 
इस दौरान जिला में जल शक्ति विभाग को सर्वाधिक 72.35 करोड़ रुपये, लोक निर्माण विभाग को 58.82 करोड़, बिजली बोर्ड को 1.15 करोड़ और शिक्षा विभाग को 53.18 लाख रुपये की क्षति हुई है। बागवानी विभाग ने विभिन्न फसलों को हुए 18.06 लाख रुपये और कृषि विभाग ने 1.15 लाख रुपये के नुकसान की रिपोर्ट प्रेषित की है। 18 कच्चे मकान और एक पक्का मकान ध्वस्त होने से लगभग 33.25 लाख रुपये के नुकसान का अनुमान है। 97 अन्य कच्चे मकानों और 13 पक्के मकानों को आंशिक रूप से क्षति पहुंची है, जिससे 63 लाख रुपये से अधिक का नुकसान हुआ है। 
18 अन्य भवनों को भी लगभग 7.30 लाख रुपये की क्षति पहुंची है। जिले भर में 92 डंगे गिरे हैं, जिनमें लगभग 77.31 लाख रुपये की क्षति हुई है। 140 गौशालाओं के ध्वस्त होने से लगभग 67.08 लाख रुपये का नुकसान हुआ है। उपायुक्त एवं जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के अध्यक्ष अमरजीत सिंह ने सभी विभागों के फील्ड अधिकारियों एवं कर्मचारियों को निर्देश दिए हैं कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में हुए नुकसान की रिपोर्ट तुरंत भेजें, ताकि प्रभावित लोगों की मदद की जा सके।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow