ऊना में श्रद्धालुओं से भरी एक ट्रैक्टर ट्राली दुर्घटनाग्रस्त,हादसे में करीब 10 श्रद्धालु घायल
ऊना में बड़ा सड़क हादसा पेश आया है। प्रसिद्ध धार्मिक स्थल पीर निगाह के आगे हरियाली में श्रद्धालुओं से भरी एक ट्रैक्टर ट्राली दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे में करीब 10 श्रद्धालु घायल
यंगवार्ता न्यूज़ - ऊना 30-03-2026
ऊना में बड़ा सड़क हादसा पेश आया है। प्रसिद्ध धार्मिक स्थल पीर निगाह के आगे हरियाली में श्रद्धालुओं से भरी एक ट्रैक्टर ट्राली दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे में करीब 10 श्रद्धालु घायल हुए हैं। हादसे का शिकार हुए यह सभी श्रद्धालु हरियाणा के नारायणगढ़ के बताए जा रहे हैं।
घायलों में एक को गंभीर हालत के चलते पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया गया है, बाकी घायलों को 108 एंबुलेंस के जरिए क्षेत्रिय अस्पताल ऊना पहुंचाया गया है, जहां उनका उपचार जारी है।
जानकारी के अनुसार सोमवार को हरियाणा नारायणगढ़ के श्रद्धालुओं का जत्था ट्रैक्टर ट्राली में सवार होकर पीर निगाह माथा टेकने पहुंचे थे। यहां माथा टेकने के बाद सभी बाबा बालक नाथ मंदिर शाहतलाई व दियोटसिद्ध में माथा टेकने के लिए रवाना हुए थे। जैसे ही ट्रैक्टर ट्राली बंगाणा के पास हरियाली में पहुंची तो अनियंत्रित होकर पलट गई।
मौके पर चीखो पुकार मच गई। इस बीच राहगीर और अन्य लोगों ने मिलकर घायलों को क्षेत्रीय अस्पताल ऊना में भर्ती करवाया। एक घायल पीजीआई रेफर किया गया है। उधर, पुलिस ने मौके पर पहुंच कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।
What's Your Reaction?




