अचानक भरभरा कर गिरी ईंट भट्ठे की दीवार, हादसे में पांच मजदूर घायल 

जिला ऊना के थाना अंब के तहत गांव कुनेरन स्थित एक भट्ठे की अचानक दीवार गिरने से पांच कामगार घायल हो गए। घटना के बाद तुरंत दो घायलों को दौलतपुर में स्थित एक निजी हॉस्पिटल में दाखिल करवाया गया है, जबकि तीन को सिविल हॉस्पिटल अंब भेजा गया है

Apr 10, 2025 - 19:09
 0  53
अचानक भरभरा कर गिरी ईंट भट्ठे की दीवार, हादसे में पांच मजदूर घायल 
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media

यंगवार्ता न्यूज़ - ऊना  10-04-2025

जिला ऊना के थाना अंब के तहत गांव कुनेरन स्थित एक भट्ठे की अचानक दीवार गिरने से पांच कामगार घायल हो गए। घटना के बाद तुरंत दो घायलों को दौलतपुर में स्थित एक निजी हॉस्पिटल में दाखिल करवाया गया है, जबकि तीन को सिविल हॉस्पिटल अंब भेजा गया है। 
सभी श्रमिक पहाड़ी राज्यों के हैं। घायलों की पहचान तूफानी , फुलबती , राजू , जितेंद्र , नेपाली निवासी यूपी के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार गुरुवार को उक्त अभी कामगार ईंट भट्ठे में जब काम कर रहे थे तो अचानक उनके ऊपर एक दीवार गिर गई। घटना की चीखोपुखार सुन कर अन्य मजदूर भी तुरंत मौके पर पहुंच गए। 
उन्होंने हिम्मत दिखाते हुए सभी घायलों को बाहर निकल कर कोई बड़ी अनहोनी नहीं होने दी। उक्त घटना में एक पति पत्नी को गंभीर चोटे आई हैं, जिन्हें क्षेत्रीय हॉस्पिटल ऊना रेफर किया गया है। डीएसपी वसुधा वर्मा ने बताया कि पुलिस ने मौके पर पहुंच आगामी कारवाई शुरू कर दी है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow