हिमाचल में 2 दिन तेज हवाओं और ओलावृष्टि का ऑरैंज अलर्ट जारी
मई के महीने में हिमाचल में बारिश व तूफान और बर्फबारी का दौर शुरू हो गया है। सुबह से ही राजधानी शिमला सहित राज्य के कई क्षेत्रों में तेज बारिश हुई, जबकि ऊंची चोटियों पर हिमपात हुआ है, धर्मशाला में जमकर ओलावृष्टि हुई। बिलासपुर में 44 किलोमीटर की रफ्तार से तेज आंधी चली।

वहीं प्रदेश में बारिश और तूफान के कारण सेब सहित अन्य फलों और फलदार पौधों और गेहूं को भी कई स्थानों पर नुक्सान हुआ है। रविवार को दोपहर के समय एक बार फिर से कुछ देर के लिए तेज बारिश के साथ कई स्थानों पर ओलावृष्टि भी देखने को मिली।
मौसम विज्ञान केंद्र शिमला की ओर से जारी ताजा पूर्वानुमान के अनुसार 4 मई को चम्बा, कांगड़ा, मंडी, कुल्लू और शिमला सहित सोलन और सिरमौर में 40 किलोमीटर की रफ्तार से आंधी चलने और ओलावृष्टि को लेकर ऑरैंज अलर्ट जारी किया गया है। वहीं 5 मई को चम्बा, कांगड़ा, मंडी, कुल्लू और शिमला में तेज हवाओं और ओलावृष्टि का ऑरैंज अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान ऊंचे क्षेत्रों में हिमपात और निचले क्षेत्रों में व्यापक वर्षा की संभावना जताई गई है। वहीं 7 मई तक हल्की से तेज बारिश की संभावना जताई गई है। वहीं इसके अलावा 8 और 9 मई को मध्यम व ऊंचाई वाले क्षेत्रों में हल्की बारिश हो सकती है।
What's Your Reaction?