कल जारी होगा हिमाचल बोर्ड 12वीं का रिजल्ट

हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड (HPBOSE) ने कक्षा 12वीं बोर्ड परीक्षा 2026 के रिजल्ट की तारीख घोषित कर दी है। साइंस, कॉमर्स और आर्ट्स तीनों स्ट्रीम के नतीजे 4 मई 2026 को सुबह 11 बजे जारी किए जाएंगे। रिजल्ट की घोषणा धर्मशाला स्थित बोर्ड मुख्यालय में प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान की जाएगी

May 3, 2026 - 20:53
 0  6
कल जारी होगा हिमाचल बोर्ड 12वीं का रिजल्ट
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media
धर्मशाला 03 मई, 2026 
 

हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड (HPBOSE) ने कक्षा 12वीं बोर्ड परीक्षा 2026 के रिजल्ट की तारीख घोषित कर दी है। साइंस, कॉमर्स और आर्ट्स तीनों स्ट्रीम के नतीजे 4 मई 2026 को सुबह 11 बजे जारी किए जाएंगे। रिजल्ट की घोषणा धर्मशाला स्थित बोर्ड मुख्यालय में प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान की जाएगी। इस दौरान बोर्ड अधिकारी पास प्रतिशत, परीक्षा में शामिल छात्रों की संख्या, सफल उम्मीदवारों का आंकड़ा और टॉपर्स की सूची साझा करेंगे।

इस साल हिमाचल प्रदेश बोर्ड की 12वीं परीक्षाएं 3 मार्च से 1 अप्रैल 2026 तक आयोजित की गई थीं। परीक्षा समाप्त होने के बाद से ही छात्र-छात्राएं अपने रिजल्ट का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow