ओ और सी में बंटी भाजपा चाहे जितनी कोशिश कर ले, कांग्रेस सरकार का कुछ नहीं बिगाड़ सकती : अग्निहोत्री

उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि ओ और सी में बंटी भाजपा चाहे जितनी कोशिश कर ले, कांग्रेस सरकार का कुछ नहीं बिगाड़ सकती है। असली भाजपा और कांग्रेस से भाजपा में गए नेताओं के मंसूबे कामयाब नहीं होंगे।

Dec 4, 2024 - 21:29
 0  57
ओ और सी में बंटी भाजपा चाहे जितनी कोशिश कर ले, कांग्रेस सरकार का कुछ नहीं बिगाड़ सकती : अग्निहोत्री
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media

यंगवार्ता न्यूज़ - शिमला    04-12-2024

उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि ओ और सी में बंटी भाजपा चाहे जितनी कोशिश कर ले, कांग्रेस सरकार का कुछ नहीं बिगाड़ सकती है। असली भाजपा और कांग्रेस से भाजपा में गए नेताओं के मंसूबे कामयाब नहीं होंगे। जब भी भाजपा सी के नेता कुछ बोलते है तो ओ भाजपा के लोग कहते हैं कि वह उनकी अपनी राय है। 

भाजपा गुटों में बंटी है। गृह युद्ध छिड़ा है। यह युद्ध धीरे-धीरे आगे बढ़ रहा है। भाजपा नेता कभी बंटी और बबली की बात कर रहे हैं तो कभी गोगा बोल रहे हैं। अब भाजपा का गोगा बनेगा। उन्होंने कहा कि भाजपा का सत्ता से बाहर होने का दर्द साफ झलक रहा है।

भाजपा ने हमेशा ही कांग्रेस सरकार को गिराने के षड्यंत्र रचे। कांग्रेस के एमएलए को अनसीड करने की कोशिश की गई। उसमें भी मुंह की खानी पड़ी। नेता प्रतिपक्ष और भाजपा प्रदेशाध्यक्ष के बीच संघर्ष का सबको पता है। केंद्र के साथ मिलकर हिमाचल की सरकार को गिराने के लिए हथकंडे अपना रहे हैं। सरकार को आर्थिक मोर्चे में नुकसान पहुंचाना चाहते हैं। 

विदेशों से हो रही फंडिंग और अन्य वित्तीय संस्थानों में सीलिंग लगा दी है। बीबीएमबी का पैसा हिमाचल को नहीं मिल रहा है। केंद्र सरकार चाहे तो यह पैसा हिमाचल को मिल सकता है। हिमाचल के सात सांसद हैं। ये हिमाचल के हितों की बात नहीं कर रहे हैं। टूरिज्म प्रोजेक्ट में हिमाचल की अनदेखी की गई। सरकार संसाधन जुटाकर विकास कार्यों में आगे बढ़ रही है। हिमाचल में दो साल को हुए कार्यों की बुकलेट बनेगी।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow