हिमाचल बोर्ड ओपन स्कूल के कक्षा 8वीं, 10वीं-12वीं के नतीजे घोषित
हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड (HPBOSE), धर्मशाला ने हिमाचल प्रदेश राज्य मुक्त विद्यालय (HPSOS) कक्षा 12वीं परीक्षा 2026 का रिजल्ट जारी कर दिया है। छात्र अब आधिकारिक वेबसाइट hpbose.org पर जाकर रोल नंबर की मदद से अपना स्कोरकार्ड चेक और डाउनलोड कर सकते हैं।
धर्मशाला 26 - 05 - 2026

हिमाचल प्रदेश राज्य मुक्त विद्यालय (HPSOS) कक्षा 8वीं परीक्षा 2026 में कुल 208 छात्रों ने परीक्षा दी, जिनमें से 127 छात्र सफल घोषित किए गए। वहीं, 2 छात्र फेल हुए, जबकि 63 छात्रों को पुनः उपस्थित (Re-Appear) होना होगा। इसके अलावा 16 छात्रों का परिणाम विभिन्न कारणों से लंबित रहा। कक्षा 8वीं का कुल पास प्रतिशत 61.06% दर्ज किया गया।
कक्षा 10वीं में कुल 3,895 उम्मीदवार शामिल हुए, जिनमें 2,129 छात्र पास हुए और पास प्रतिशत 54.66% रहा। वहीं, 12वीं परीक्षा में 5,275 छात्रों ने भाग लिया, जिनमें 3,406 छात्र सफल रहे। इंटरमीडिएट (12वीं) का कुल पास प्रतिशत 64.57% दर्ज किया गया, जो तीनों कक्षाओं में सबसे अधिक रहा।
What's Your Reaction?