योग अपनाएं, स्वस्थ जीवन पाएं: करियर अकादमी में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस समारोह
करियर अकादमी स्कूल में 20 जून 2026 को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस बड़े उत्साह एवं गरिमा के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि मनीष शेट्टी के स्वागत से किया गया। इसके पश्चात सभी अतिथि गण ने दीप प्रज्ज्वलन कर कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ किया।
यंगवार्ता न्यूज नाहन 20 जून, 2026 :
करियर अकादमी स्कूल में 20 जून 2026 को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस बड़े उत्साह एवं गरिमा के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि मनीष शेट्टी के स्वागत से किया गया। इसके पश्चात सभी अतिथि गण ने दीप प्रज्ज्वलन कर कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ किया।
विद्यालय के विद्यार्थियों ने नेहा बेग, अनिल एवं इमरान के निर्देशन में विभिन्न योगासनों का शानदार प्रदर्शन किया। विद्यार्थियों ने योग के माध्यम से शारीरिक एवं मानसिक स्वास्थ्य के महत्व को प्रदर्शित किया।मुख्य अतिथि मनीष शेट्टी ने अपने प्रेरणादायक संबोधन में विद्यार्थियों को स्वस्थ जीवनशैली अपनाने, नियमित योग करने तथा फिटनेस के प्रति जागरूक रहने का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि योग केवल व्यायाम नहीं, बल्कि स्वस्थ एवं संतुलित जीवन जीने की एक प्रभावी पद्धति है।
विद्यालय के चेयरमैन एस. एस. राठी ने अपने संदेश में कहा कि योग भारतीय संस्कृति की अमूल्य धरोहर है तथा स्वस्थ एवं संतुलित जीवन का आधार है। उन्होंने विद्यार्थियों से नियमित रूप से योग को अपनी दिनचर्या में शामिल करने का आह्वान किया।
विद्यालय के निदेशक मनोज राठी ने कहा कि योग शारीरिक, मानसिक एवं भावनात्मक स्वास्थ्य को सुदृढ़ बनाने का सशक्त माध्यम है। उन्होंने विद्यार्थियों को स्वस्थ जीवनशैली अपनाने तथा फिटनेस के प्रति जागरूक रहने के लिए प्रेरित किया।
विद्यालय की निदेशिका मधुलिका राठी ने अपने संबोधन में कहा कि योग आत्मविश्वास, आत्मानुशासन एवं सकारात्मक सोच को विकसित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। उन्होंने विद्यार्थियों को योग के माध्यम से स्वस्थ
एवं सफल जीवन की ओर अग्रसर होने का संदेश दिया।
विद्यालय के प्रधानाचार्य राजेश सोलंकी ने मुख्य अतिथि, शिक्षकों एवं विद्यार्थियों का आभार व्यक्त करते हुए
कहा कि योग स्वस्थ शरीर, शांत मन एवं सकारात्मक जीवन का आधार है। उन्होंने सभी विद्यार्थियों से नियमित
रूप से योग करने का संकल्प लेने का आह्वान किया।
इस अवसर पर विद्यालय के समस्त शिक्षकगण, कर्मचारी एवं विद्यार्थी उपस्थित रहे।
What's Your Reaction?




