कर्ण नंदा किन्नौर जिला के भाजपा जिला अध्यक्ष का चुनाव करवाएंगे संपन्न  

भाजपा हिमाचल प्रदेश के मीडिया प्रभारी कर्ण नंदा कल 6 जनवरी 2025 को भाभानगर में किन्नौर जिला के जिला अध्यक्ष का चुनाव संपन्न करवाएंगे। किन्नौर जिला अध्यक्ष की घोषणा कल प्रातः 11 बजे तक कर दी जाएगी,

Jan 5, 2025 - 13:36
 0  38
कर्ण नंदा किन्नौर जिला के भाजपा जिला अध्यक्ष का चुनाव करवाएंगे संपन्न  
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media

यंगवार्ता न्यूज़ - शिमला    05-01-2025

भाजपा हिमाचल प्रदेश के मीडिया प्रभारी कर्ण नंदा कल 6 जनवरी 2025 को भाभानगर में किन्नौर जिला के जिला अध्यक्ष का चुनाव संपन्न करवाएंगे। किन्नौर जिला अध्यक्ष की घोषणा कल प्रातः 11 बजे तक कर दी जाएगी, कर्ण नंदा के साथ प्रदेश सह मीडिया प्रभारी प्यार सिंह कंवर भी उपस्थित रहेंगे। 

इस दौरान किन्नौर विधानसभा क्षेत्र से भाजपा के चुनाव लड़े प्रत्याशी सूरत नेगी, सभी नवनियुक्त मंडल अध्यक्ष एवं मंडल से जिला में डेलीगेट उपस्थित रहने वाले हैं। हिमाचल प्रदेश में भाजपा का संगठन पर्व का कार्यक्रम चल रहा है जिसके अंतर्गत इससे पूर्व भाजपा के 7000 बूथ एवं 141 मंडल के चुनाव संपन्न हो चुके है। 

इसी प्रकार अब पूरे प्रदेश भर में  17 जिला अध्यक्ष के चुनाव भी संपन्न होने जा रहे हैं। कर्ण नंदा भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी है और संगठनात्मक चुनावों की दृष्टि से किन्नौर जिला में चुनाव अधिकारी का कार्य करेंगे।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow