कृषि विभाग किसानों को उपलब्ध करवाया रहा उत्तम क्वालिटी का मक्की बीज, 15 जून से शुरू होगी मक्की की बिजाई
सिरमौर जिला में कृषि विभाग मक्की उत्पादक किसानों को उच्च गुणवत्ता वाला मक्की का बीज उपलब्ध करवा रहा है विभाग द्वारा जिला के सभी दुर्गम इलाकों में भी किसानों को यह बीज उपलब्ध करवाया जा रहा है।
यंगवार्ता न्यूज नाहन 4 जून, 2026 :
सिरमौर जिला में कृषि विभाग मक्की उत्पादक किसानों को उच्च गुणवत्ता वाला मक्की का बीज उपलब्ध करवा रहा है विभाग द्वारा जिला के सभी दुर्गम इलाकों में भी किसानों को यह बीज उपलब्ध करवाया जा रहा है।
जिला कृषि उपनिदेशक डॉ साहब सिंह ने बताया कि सिरमौर जिला में कृषि विभाग की ओर से किसानों को उन्नत एवं प्रमाणित गुणवत्ता का बीज उपलब्ध करवाया जा रहा है ताकि फसल उत्पादन में बढ़ोतरी हो सके। विभाग द्वारा करीब 100 टन बीज अलग-अलग विकास खंडों में किसानों के लिए उपलब्ध करवाया जा रहा है। वहीं जिन स्थानों पर कृषि विभाग के बिक्री केंद्र नहीं है वहां करीब 160 लोगों को सीड लाइसेंस दिए गए हैं जो उत्तम क्वालिटी का बीज किसानों को उपलब्ध करा रहे हैं ।उन्होंने बताया कि जिला में कई किसानों द्वारा अपना पारंपरिक बीज भी इस्तेमाल किया जाता है।
डॉ साहब सिंह ने बताया कि जिला सिरमौर में जहां-जहां बारिश हुई है वहां पर मक्की की बिजाई का कार्य शुरू हो चुका है परंतु मुख्य रूप से 15 जून के बाद मक्की की बिजाई का कार्य रफ्तार पकड़ेगा। उन्होंने बताया कि जिले में करीब 40 हजार 325 हेक्टेयर भूमि पर मक्की की खेती की जाती है। विभाग के अनुसार जिले में मक्की के बीज की लगभग 480 मीट्रिक टन आवश्यकता रहती है।
What's Your Reaction?



