उपायुक्त ने अंदरौली में गोविंद सागर झील क्षेत्र का किया निरीक्षण, पर्यटन विकास को लेकर दिए दिशा-निर्देश

अंदरौली में पर्यटन और वाटर स्पोर्ट्स गतिविधियों के विस्तार की संभावनाओं को धरातल पर आगे बढ़ाने के लिए उपायुक्त ऊना जतिन लाल ने शनिवार को गोविंद सागर झील क्षेत्र का साइट निरीक्षण किया। उन्होंने क्षेत्र में उपलब्ध संभावनाओं, प्रस्तावित गतिविधियों और आवश्यक अधोसंरचना का जायजा लिया तथा संबंधित अधिकारियों के साथ विकास कार्यों को लेकर विस्तार से चर्चा की।

Sep 26, 2026 - 17:32
 0  28
उपायुक्त ने अंदरौली में गोविंद सागर झील क्षेत्र का किया निरीक्षण, पर्यटन विकास को लेकर दिए दिशा-निर्देश


यंगवार्ता न्यूज - ऊना, 26 सितंबर : 

अंदरौली में पर्यटन और वाटर स्पोर्ट्स गतिविधियों के विस्तार की संभावनाओं को धरातल पर आगे बढ़ाने के लिए उपायुक्त ऊना जतिन लाल ने शनिवार को गोविंद सागर झील क्षेत्र का साइट निरीक्षण किया। उन्होंने क्षेत्र में उपलब्ध संभावनाओं, प्रस्तावित गतिविधियों और आवश्यक अधोसंरचना का जायजा लिया तथा संबंधित अधिकारियों के साथ विकास कार्यों को लेकर विस्तार से चर्चा की।

निरीक्षण के दौरान उपायुक्त ने एशियन विकास बैंक तथा टूरिज्म बोर्ड के अधिकारियों के साथ क्षेत्र में पर्यटन और वाटर स्पोर्ट्स गतिविधियों को विकसित करने से संबंधित विभिन्न पहलुओं पर चर्चा की। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि पर्यटन की दृष्टि से महत्वपूर्ण अंदरौली क्षेत्र में उपलब्ध संभावनाओं का बेहतर उपयोग सुनिश्चित किया जाए तथा आवश्यक अधोसंरचना एवं सुविधाओं के विकास के कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर आगे बढ़ाया जाए।

उपायुक्त ने बताया कि अंदरौली में वाटर स्पोर्ट्स एवं अन्य स्पोर्ट्स गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए केटीडीएस द्वारा टेंडर प्रक्रिया शुरू की गई है। उन्होंने कहा कि इन गतिविधियों के विकसित होने से क्षेत्र में पर्यटन को बढ़ावा मिलने के साथ-साथ स्थानीय स्तर पर रोजगार एवं स्वरोजगार के नए अवसर भी सृजित होंगे।

उन्होंने संबंधित अधिकारियों को क्षेत्र में पैरामोटरिंग साइट चिह्नित करने के भी निर्देश दिए, ताकि साहसिक पर्यटन की संभावनाओं को बढ़ावा दिया जा सके और पर्यटकों के लिए नई गतिविधियां विकसित की जा सकें।

इसके उपरांत उपायुक्त ने अंदरौली में स्थापित एथनोबोटैनिकल पार्क का भी निरीक्षण किया। उन्होंने पार्क में रिपेयर एवं रखरखाव सहित अन्य आवश्यक कार्यों को करने के लिए डीएफओ ऊना को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि पार्क को बेहतर स्वरूप प्रदान करने से क्षेत्र में आने वाले पर्यटकों को आकर्षित करने के साथ-साथ स्थानीय जैव विविधता एवं पारंपरिक वनस्पतियों से भी पर्यटकों को परिचित करवाने में मदद मिलेगी।

उपायुक्त ने कहा कि अंदरौली क्षेत्र में पर्यटन, वाटर स्पोर्ट्स, साहसिक गतिविधियों और प्राकृतिक आकर्षणों को एक साथ विकसित कर इसे पर्यटन के प्रमुख केंद्र के रूप में उभरने की व्यापक संभावनाएं हैं। उन्होंने संबंधित विभागों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करते हुए क्षेत्र के समग्र पर्यटन विकास पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए।

इस अवसर पर डीएफओ विकल्प यादव, जिला पर्यटन अधिकारी रवि धीमान, तहसीलदार अमित कुमार, बीडीओ के.एल. वर्मा सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

src="https://sgp1.digitaloceanspaces.com/cdn.iqwing.co.in/uploads/Deeserve%20Media%202.2_.jpg" width="500" height="900" alt="Deeserve Media Poster" loading="lazy" />
src="https://sgp1.digitaloceanspaces.com/cdn.iqwing.co.in/uploads/Deeserve%20Media%202.2_.jpg" width="340" height="600" alt="Deeserve Media Poster" loading="lazy" />