चंबा में खाई में गिरने से 34 वर्षीय युवक की मौत
चंबा जिले से एक दुखद खबर सामने आई है, जहां पर खाई में गिरने से एक 34 वर्षीय युवक की मौत हो गई। वहीं, सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के मुताबिक, हादसा जिले के सेरी नड्डल गांव में हुआ। मृतक की पहचान जम्मू-कश्मीर के कठुआ जिले के बसोहली क्षेत्र के गांव देवसल निवासी जीवन कुमार (34 वर्षीय) के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि जीवन कुमार बीते 6 जुलाई को अपने माता-पिता और पत्नी के साथ सेरी नड्डल गांव आए थे। यहां वे अपनी बहन पुष्पा देवी की बेटी (भतीजी) की शादी में शामिल होने पहुंचे थे। अगले दिन, 7 जुलाई को शादी के सभी रीति-रिवाज और विदाई संपन्न होने के बाद वे परिवार के साथ घर पर ही मौजूद थे। शाम के समय जब जीवन कुमार के पिता केहर सिंह ने उन्हें फोन किया, तो उन्होंने कॉल रिसीव नहीं की। चिंतित परिजन जब उनकी खोजबीन के लिए घर से बाहर निकले, तो उन्हें सड़क के किनारे जमीन पर किसी चीज के घिसटने के निशान दिखाई दिए। जब परिजनों ने नीचे खाई की तरफ देखा, तो वहां एक चप्पल पड़ी हुई थी। इसके बाद करीब 100 मीटर गहरी खाई में उतरने पर जीवन कुमार गंभीर रूप से घायल और अचेत अवस्था में पड़े मिले।
What's Your Reaction?


