यंगवार्ता न्यूज कांगड़ा 10 जुलाई, 2026 :
पुलिस थाना जवाली के अंतर्गत पंचायत पनालथ के देहरी में खंडहर शेड में एक युवक का गला-सड़ा शव मिला है, जिसकी पहचान साहिल कुमार (24) पुत्र मलकीयत सिंह निवासी जरोट के रूप में हुई है। इसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट 8 जुलाई को थाना में परिजनों ने करवाई थी और बताया था कि साहिल कुमार सात जुलाई से कहीं गायब हो गया है।
डीएसपी जवाली वीरी सिंह भी मौका पर पहुंच गए हैं तथा इस मामले से जुड़े हर पहलू की जांच कर रहे हैं। इसकी सूचना जवाली पुलिस को दी गई तथा डीएसपी जवाली वीरी सिंह टीम के साथ मौका पर पहुंचे तथा छानबीन शुरू की। शव के पास एक मोबाइल भी मिला है जिसको पुलिस ने जांच के लिए कब्जे में ले लिया है। फोरेंसिक टीम ने भी मौका पर पहुंचकर साक्ष्य जुटाए हैं। पुलिस ने केस दर्ज कर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।