चंबा के उरेई-सांबरा मार्ग पर भारी भूस्खलन से मार्ग पर थमे वाहनों के पहिये 

हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले के उरेई-सांबरा मार्ग पर भारी भूस्खलन से मार्ग पर वाहनों की रफ्तार थम गई। गनीमत ये रही कि पहाड़ी दरकने से अचानक गिरे मलबे की चपेट में मार्ग से गुजर रही गाड़िया नहीं आईं

Mar 15, 2025 - 16:22
 0  44
चंबा के उरेई-सांबरा मार्ग पर भारी भूस्खलन से मार्ग पर थमे वाहनों के पहिये 
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media

यंगवार्ता न्यूज़ - चंबा     15-03-2025

हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले के उरेई-सांबरा मार्ग पर भारी भूस्खलन से मार्ग पर वाहनों की रफ्तार थम गई। गनीमत ये रही कि पहाड़ी दरकने से अचानक गिरे मलबे की चपेट में मार्ग से गुजर रही गाड़िया नहीं आईं। अन्यथा बड़ा हादसा हो सकता था। 

बताया जा रहा है कि पहाड़ी दरकने से नया बनाया गया पुल भी क्षतिग्रस्त हुआ है। उधर, लोक निर्माण विभाग के सहायक अभियंता भाल चंद ने बताया कि शनिवार सुबह 10:30 बजे पहाड़ दरका है। इसके बाद टीमों को माैके के लिए रवाना किया गया।

वहीं जनजातीय क्षेत्र पांगी में दो मंजिला मकान की छत से बर्फ हटाते वक्त संतुलन बिगड़ने से नीचे गिर गया। 37 वर्षीय शाम सिंह पुत्र दुर्गा दास निवासी पुंटों शुक्रवार शाम करीब 6:00 बजे बर्फ हटाते समय मकान की छत से गिर गया। इसके बाद परिजन और ग्रामीण मौके पर पहुंचे। घायलावस्था में परिजन और ग्रामीण व्यक्ति को पालकी में उठाकर छह किलोमीटर तक बर्फ में पैदल चलकर सड़क तक पहुंचाया। 

जहां से आगे नाै किलोमीटर गाड़ी के जरिये उसे सीविल अस्पताल किलाड़ पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद उसे कुल्लू अस्पताल के लिए रेफर किया गया। भारी बर्फबारी के बाद भी हालात सामान्य नहीं होने से अब रेफर मरीज के लिए हेलीकॉप्टर  ही राहत प्रदान कर सकता है। परिजनाें ने पांगी प्रशासन से हेलीकॉप्टर के जरिये मरीज को एयर लिफ्ट करने की मांग उठाई है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow