नाहन निवासी व्यक्ति 5.76 ग्राम चिट्टा के साथ पांवटा में गिरफ्तार

जिला सिरमौर पुलिस की विशेष अन्वेषण इकाई (SIU) नाहन ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक व्यक्ति को 5.76 ग्राम चिट्टा (हेरोइन) सहित गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगामी जांच शुरू कर दी गई है।

Sep 9, 2026 - 20:41
 0  36
नाहन निवासी व्यक्ति 5.76 ग्राम चिट्टा के साथ पांवटा में गिरफ्तार

यंगवार्ता न्यूज - नाहन, 9 सितंबर :

जिला सिरमौर पुलिस की विशेष अन्वेषण इकाई (SIU) नाहन ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक व्यक्ति को 5.76 ग्राम चिट्टा (हेरोइन) सहित गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगामी जांच शुरू कर दी गई है।

पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार, दिनांक 8 सितंबर 2026 को SIU नाहन की टीम गश्त पर थी। इस दौरान टीम को रैनबैक्सी चौक के समीप गुप्त सूचना मिली कि कच्चा टैंक नाहन निवासी रोहित विक्रम लंबे समय से नाहन व आसपास के क्षेत्रों में चिट्टा/स्मैक बेचने का धंधा कर रहा है।

सूचना के अनुसार आरोपी पांवटा बस स्टैंड की ओर से चिट्टा/स्मैक की खेप लेकर कार नंबर HP71A-1649 (ऑल्टो) में नाहन की तरफ आ रहा था। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने तुरंत कार्रवाई करते हुए बद्रीपुर चौक पर नाकाबंदी कर उक्त वाहन को रोक लिया।

वाहन की तलाशी लेने पर पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 5.76 ग्राम चिट्टा (हेरोइन) बरामद किया। इसके बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

आरोपी के विरुद्ध पुलिस थाना पांवटा साहिब में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस मामले में आरोपी से पूछताछ कर नशे की खेप के स्रोत और इससे जुड़े अन्य लोगों के संबंध में गहन जांच कर रही है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

src="https://sgp1.digitaloceanspaces.com/cdn.iqwing.co.in/uploads/Deeserve%20Media%202.2_.jpg" width="500" height="900" alt="Deeserve Media Poster" loading="lazy" />
src="https://sgp1.digitaloceanspaces.com/cdn.iqwing.co.in/uploads/Deeserve%20Media%202.2_.jpg" width="340" height="600" alt="Deeserve Media Poster" loading="lazy" />