चिट्टा तस्करों पर शिमला पुलिस की लगातार कार्रवाई जारी, 63.53 ग्राम सहित पांच गिरफ्तार

प्रदेश में नशे की तस्करी के मामले लगातार सामने आ रहे है। वहीं शिमला पुलिस ने चिट्टा तस्करों पर शिकंजा कस दिया है। शिमला पुलिस ने तीन अलग-अलग मामलों में तीन अंतर राज्य तस्करों सहित पांच आरोपियों को चिट्टे के साथ गिरफ्तार

Apr 10, 2025 - 16:17
 0  23
चिट्टा तस्करों पर शिमला पुलिस की लगातार कार्रवाई जारी, 63.53 ग्राम सहित पांच गिरफ्तार
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media

यंगवार्ता न्यूज़ - शिमला     10-04-2025

प्रदेश में नशे की तस्करी के मामले लगातार सामने आ रहे है। वहीं शिमला पुलिस ने चिट्टा तस्करों पर शिकंजा कस दिया है। शिमला पुलिस ने तीन अलग-अलग मामलों में तीन अंतर राज्य तस्करों सहित पांच आरोपियों को चिट्टे के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 63.53 ग्राम चिट्टे की खेप बरामद की है। 

पुलिस आरोपियों के बैक वर्ड लिंकेज खंगाल रही है। पुलिस पता लगा रही है कि आरोपी चिट्टा कहां से लेकर आए और कहां सप्लाई करने जा रहे थे। पहला मामला पुलिस थाना कोटखाई का है, जिसमें पुलिस ने टीम ने गुप्त सूचना पर कार्रवाई करते हुए एक महिला समेत तीन आरोपियों को चिट्टे के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों से 54.420 ग्राम चिट्टा बरामद किया है। 

पुलिस थाना कोटखाई के एसएचओ अंकुश ठाकुर पुलिस टीम के साथ गुम्मा बाजार में मौजूद थे, इस दौरान पुलिस टीम को गुप्त सूचना मिली कि एक पंजाब नंबर की गाड़ी में कुछ लोग चिट्टा लेकर शिमला से कोटखाई की ओर आ रही है।

हुल्ली ब्रिज पर गाड़ी की तलाशी ली तो चिट्टा बरामद किया। चिट्टे के साथ पकड़े गए आरोपियों की पहचान अभिषेक मेहरा उम्र 19 वर्ष निवासी ग्राम दुर्गा एम्पायर कॉलोनी छतरपुर उत्तराखंड ,रॉबिन सिंह उम्र 24 वर्ष निवासी ग्राम शिवपुरी मुजफ्फरनगर और शबाना उर्फ माही उम्र 23 वर्ष पत्नी रोबिन सिंह ग्राम शिवपुरी डा. मीरापुर तहसील जानसठ जिला मुजफ्फरनगर उत्तर प्रदेश के रूप में हुई है। 

डीएसपी ठियोग सिद्धार्थ शर्मा का कहना है कि पुलिस ने चिट्टे के साथ पकड़े गए आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। इसके अलावा दूसरे मामले में पुलिस थाना ढली के पुलिस कर्मियों ने गश्त के दौरान लक्ष्य शर्मा उम्र 25 साल निवासी गांव रौडी तहसील सुन्नी जिला शिमला के कब्जे से 6.25 ग्राम चिट्टा बरामद किया है। 

वहीं, तीसरे मामले में पुलिस थाना ढली के पुलिस कर्मियों ने गश्त के दौरान मशोबरा के पास अखिल कुमार उम्र 27 के निवासी वीपीओ बलदेहा जिला शिमला कब्जे से 2.86 ग्राम चिट्टा बरामद किया है। पुष्टि करते हुए एसपी शिमला संजीव गांधी ने बताया कि पुलिस नशा तस्करों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई कर रही है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow