पंजाब से मुख्य चिट्टा सप्लायर गिरफ्तार, ढली में 6.5 ग्राम हेरोइन के साथ दो युवक , बैकवर्ड लिंकेज से खुला राज

देवभूमि हिमाचल प्रदेश को नशा मुक्त बनाने के संकल्प के साथ शिमला पुलिस का तस्करों पर जोरदार प्रहार जारी है। नशे के अवैध कारोबार और अंतरराज्यीय तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत शिमला पुलिस को एक और बड़ी सफलता हाथ लगी है। ढली पुलिस स्टेशन की टीम ने मुस्तैदी दिखाते हुए न केवल स्थानीय स्तर पर चिट्टा (हेरोइन) की खेप ले जा रहे दो तस्करों को रंगे हाथों दबोचा, बल्कि मामले की गहराई से पड़ताल (Backward Linkages) करते हुए नेटवर्क के तार खंगाल डाले। पुलिस की सतर्कता से इस गिरोह का मास्टरमाइंड और मुख्य सप्लायर पंजाब से दबोच लिया गया है।

Sep 16, 2026 - 20:58
 0  19
पंजाब से मुख्य चिट्टा सप्लायर गिरफ्तार, ढली में 6.5 ग्राम हेरोइन के साथ दो युवक , बैकवर्ड लिंकेज से खुला राज

यंगवार्ता न्यूज - शिमला 16 सितंबर : 


देवभूमि हिमाचल प्रदेश को नशा मुक्त बनाने के संकल्प के साथ शिमला पुलिस का तस्करों पर जोरदार प्रहार जारी है। नशे के अवैध कारोबार और अंतरराज्यीय तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत शिमला पुलिस को एक और बड़ी सफलता हाथ लगी है। ढली पुलिस स्टेशन की टीम ने मुस्तैदी दिखाते हुए न केवल स्थानीय स्तर पर चिट्टा (हेरोइन) की खेप ले जा रहे दो तस्करों को रंगे हाथों दबोचा, बल्कि मामले की गहराई से पड़ताल (Backward Linkages) करते हुए नेटवर्क के तार खंगाल डाले। पुलिस की सतर्कता से इस गिरोह का मास्टरमाइंड और मुख्य सप्लायर पंजाब से दबोच लिया गया है।

मामले की विस्तृत जानकारी देते हुए एएसपी (ASP) मेहर पंवर ने बताया कि 28 अगस्त 2026 को पुलिस थाना ढली की टीम भट्टाकुफर-ढली टनल मार्ग पर गश्त और अपराध रोकथाम ड्यूटी पर तैनात थी। इसी दौरान एक संदिग्ध कार को जांच के लिए रोका गया।

कार में दो युवक सवार थे—चालक की सीट पर दुष्यंत वर्मा (25 वर्ष, निवासी सुन्नी, जिला शिमला) और साथ वाली सीट पर अक्षय शर्मा (24 वर्ष, निवासी आनी, जिला कुल्लू)। वाहन की तलाशी लेने पर उनके कब्जे से 6.5 ग्राम हेरोइन/चिट्टा बरामद हुआ। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दोनों को गिरफ्तार कर पुलिस थाना ढली में अभियोग संख्या 84/2026 (अधीन धारा 21, 29 NDPS Act) के तहत मामला दर्ज किया।

उन्होंने आगे बताया कि मामले की तह तक पहुँचने और नशे की सप्लाई चैन को पूरी तरह ध्वस्त करने के लिए पुलिस ने बैकवर्ड लिंकेज खंगाले। गहन जांच में खुलासा हुआ कि दोनों आरोपियों को चिट्टा सप्लाई करने वाला मुख्य तस्कर अजय कुमार है। अजय कुमार ने यह हेरोइन पंजाब के फाजिल्का क्षेत्र से हासिल की थी और बाद में मोहाली में अक्षय शर्मा को सौंपी थी।

एएसपी मेहर पंवर ने कहा कि पुलिस को जांच के दौरान दोनों के बीच ₹10,500/- के वित्तीय लेन-देन और फोन कॉल डिटेल्स (CDR) से नशीले पदार्थ की खरीद-फरोख्त से जुड़ी अहम कड़ियां मिलीं।

इन मजबूत साक्ष्यों के आधार पर ढली पुलिस की विशेष अन्वेषण टीम को तुरंत पंजाब रवाना किया गया। टीम ने 14 सितंबर 2026 को गांव मोजेवाला (तहसील जलालाबाद, जिला फाजिल्का, पंजाब) में दबिश देकर मुख्य सप्लायर अजय कुमार (24 वर्ष) को नियमानुसार गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस ने गिरफ्तार आरोपी अजय कुमार को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया, जहां से उसे 2 दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया है। पुलिस का कहना है कि रिमांड के दौरान पूछताछ में नशे के इस अंतरराज्यीय नेटवर्क से जुड़े अन्य बड़े चेहरों और सप्लायरों के खुलासे होने की पूरी संभावना है। फिलहाल मामले में आगे की जांच जारी है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

src="https://sgp1.digitaloceanspaces.com/cdn.iqwing.co.in/uploads/Deeserve%20Media%202.2_.jpg" width="500" height="900" alt="Deeserve Media Poster" loading="lazy" />
src="https://sgp1.digitaloceanspaces.com/cdn.iqwing.co.in/uploads/Deeserve%20Media%202.2_.jpg" width="340" height="600" alt="Deeserve Media Poster" loading="lazy" />