पांवटा साहिब में 4.03 ग्राम चिट्टे के साथ हरियाणा का व्यक्ति गिरफ्तार
सिरमौर जिले में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पांवटा साहिब पुलिस ने एक व्यक्ति को 4.03 ग्राम चिट्टा/हेरोइन के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस (NDPS) एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगामी जांच शुरू कर दी है।
यंगवार्ता न्यूज, पांवटा साहिब 9 अक्टूबर :
सिरमौर जिले में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पांवटा साहिब पुलिस ने एक व्यक्ति को 4.03 ग्राम चिट्टा/हेरोइन के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस (NDPS) एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगामी जांच शुरू कर दी है।
पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार, 8 अक्तूबर 2026 को पांवटा साहिब पुलिस की टीम बातापुल चौक के पास गश्त पर मौजूद थी। इसी दौरान पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि जाकिर अली पुत्र अब्दुल जब्बार, निवासी गांव चुहड़पुर, तहसील छछरौली, जिला यमुनानगर (हरियाणा), आसपास के क्षेत्रों में चिट्टा/हेरोइन बेचने का धंधा करता है।सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने तुरंत कार्रवाई करते हुए आरोपी की तलाशी ली। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से कुल 4.03 ग्राम चिट्टा/हेरोइन बरामद हुई। इसके बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस थाना पांवटा साहिब में आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। मामले में नशे की आपूर्ति और अन्य संभावित पहलुओं को लेकर आगामी अन्वेषण जारी है।
What's Your Reaction?


