चियोग स्कूल के तीन विद्यार्थियों का खेल छात्रावास के लिए हुआ चयन
राजकीय उत्कृष्ट वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला चियोग के तीन मेधावी विद्यार्थियों का चयन खेल छात्रावास के लिए हुआ है । इनमे सक्षम और आर्यन का चयन वॉलीबॉल खेल छात्रावास मतियाना व अवंशिका का चयन कबड्डी में खेल छात्रावास शिलाई के लिए हुआ है ।
शिमला 19 मई, 2026 :
प्रधानाचार्य संदीप कुमार शर्मा ने अभिभावकों को बधाई दी और खिलाड़ियों को इस उपलब्धि के लिए अपनी शुभकामनायें दी । उन्होंने इसका श्रेय विद्यालय के डीपीई रमेश वर्मा तथा पीईटी कौशल्या वर्मा को दिया है जिनके दिनरात प्रयासों से मेधावी खिलाड़ियों को खेल होस्टल में जान का मौका मिला है । उन्होने कहा कि क्षेत्र के लिए यह उपलब्धि ऐतिहासिक है ।
What's Your Reaction?



