जुन्गा स्कूल में नवनिर्वाचित एससीए सम्मान में अलंकरण समारोह आयोजित
राजकीय आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला जुन्गा में मंगलवार को नवनिर्वाचित विद्यार्थी परिषद के सम्मान में अलंकरण समारोह का आयोजन किया गया । जिसकी अध्यक्षता प्रधानाचार्य महेश शर्मा ने की । उन्होने छात्र परिषद के सदस्यों को बैज व सैश पहनाकर पद व गोपनीयता की शपथ दिलाई गई ।
शिमला 19 मई, 2026 :
राजकीय आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला जुन्गा में मंगलवार को नवनिर्वाचित विद्यार्थी परिषद के सम्मान में अलंकरण समारोह का आयोजन किया गया । जिसकी अध्यक्षता प्रधानाचार्य महेश शर्मा ने की । उन्होने छात्र परिषद के सदस्यों को बैज व सैश पहनाकर पद व गोपनीयता की शपथ दिलाई गई । इस अवसर पर 12वीं कक्षा के छात्र दिव्यांशु को हैंड ब्वॉय और सृष्टि सूद को हैड गर्ल चुना गया । इसके अतिरिक्त अक्षित शर्मा को कैप्टन और सिमरन को वाईस कैप्टन (अनुशासन ), माही शर्मा कैप्टन स्पोटर्स, अंकिता को कैप्टन और आरूषि को वाईस कैप्टन कल्चरल, भावना को कैप्टन और महक को वाईस कैप्टन इको क्लब, दिव्यांश शर्मा को कैप्टन और देवांशु को वाईस कैप्टन बैंड, नेहा ठाकुर को कैप्टन, अक्षित ठाकुर को वाईस कैप्टन अब्दुल कलाम हाउस, निखिल कुमार को कैंप्टन और जहन्वी शर्मा को वाईस कैप्टन मदर टेरेसा हाउस, तमन्ना ठाकुर को कैप्टन और आरव को वाईस कैप्टन टैगोर हाउस और आर्यन को कैप्टन और प्रकृति को वाईस कैप्टन कल्पना हाउस बनाया गया ।
प्रधानाचार्य ने अपने संबोधन में कहा कि एससीए विद्यालय को एक महत्वपूर्ण अंग होता है यह छात्रों व शिक्षकों के मध्य सेतु का कार्य करता है । यह परिषद विद्यार्थियों को अपनी जिम्मेवारियों को आभास करवाती है । हैड ब्वाय और हैड गर्ल ने भरोसा दिलाया कि व छात्रों और शिक्षकों की उम्मीदों पर खरा उतरने का भरपूर प्रयास करेगें ।
कार्यक्रम में पीईटी सुमन चौहान, एफएसटी मान सिंह, स्मृति नेगी सहित विद्यालय के सभी शिक्षक व बच्चे मौजूद रहे ।
What's Your Reaction?



