नाहन नगर परिषद का पहला जनरल हाउस आयोजित, सफाई और पार्किंग व्यवस्था पर विशेष रूप से चर्चा

नगर परिषद चुनाव के बाद आज नगर परिषद नाहन का पहला जनरल हाउस आयोजित हुआ जिसमें शहर के विकास से जुड़े कई अहम मुद्दों पर विस्तार से चर्चा हुई। नगर परिषद की अध्यक्षता उपमा धीमान की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में सफाई व्यवस्था, पार्किंग, आवारा पशुओं और डॉग शेल्टर सहित कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर मंथन किया गया। विधायक अजय सोलंकी भी बैठक में विशेष रूप से मौजूद रहे।

Jul 31, 2026 - 17:41
 0  2
नाहन नगर परिषद का पहला जनरल हाउस आयोजित, सफाई और पार्किंग व्यवस्था पर विशेष रूप से चर्चा

यंगवार्ता न्यूज - नाहन 31 जुलाई, 2026 : 

नगर परिषद चुनाव के बाद आज नगर परिषद नाहन का पहला जनरल हाउस आयोजित हुआ जिसमें शहर के विकास से जुड़े कई अहम मुद्दों पर विस्तार से चर्चा हुई। नगर परिषद की अध्यक्षता उपमा धीमान की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में सफाई व्यवस्था, पार्किंग, आवारा पशुओं और डॉग शेल्टर सहित कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर मंथन किया गया। विधायक अजय सोलंकी भी बैठक में विशेष रूप से मौजूद रहे।

मीडिया से बात करते हुए विधायक अजय सोलंकी ने कहा कि बैठक में मुख्य रूप से शहर की सफाई व्यवस्था को और बेहतर बनाने के लिए हॉट स्पॉट चिन्हित करने का निर्णय लिया गया  साथ ही शहर में पार्किंग व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने  की दिशा में भी चर्चा हुई। उन्होंने कहा कि नाहन शहर पहले सफाई व्यवस्था के लिए जाना जाता था मगर पिछले कुछ समय से सफाई व्यवस्था बदहाल है जिसे दोबारा से पटरी पर लाया जाएगा।

विधायक ने कहा कि बैठक में शहर में बढ़ती आवारा पशुओं की समस्या पर भी गंभीरता से विचार किया गया और निर्णय लिया गया कि आवारा पशुओं को गौशाला भेजने की व्यवस्था की जाएगी। वहीं बेसहारा कुत्तों की समस्या के समाधान के लिए डॉग शेल्टर का कार्य भी जल्द शुरू किया जाएगा, जिसके लिए स्थान चिन्हित कर लिया गया है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow