राष्ट्रीय गुणवत्ता के मापदंडों पर खरे उतरे सिरमौर के तीन हेल्थ सेंटर : सीएमओ

स्वास्थ्य विभाग सिरमौर के तीन स्वास्थ्य केंद्र नेशनल क्वालिटी एशोरेंस के लिए मानकों के तहत अप्लाई करेंगे। जिला सिरमौर के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सैनवाला, मोगीनंद व कोटड़ी ब्यास ने जिला व राज्य स्तर पर मानदंडों को पूरा करते हुए नेशनल क्वालिटी एश्योरेंस स्टैंडर्ड के लिए कवायद तेज कर दी है। भारत सरकार के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय द्वारा स्वास्थ्य विभाग हिमाचल प्रदेश को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों से लेकर मेडिकल कॉलेज तक नेशनल क्वालिटी एश्योरेंस स्टैंडर्ड के तहत सेवाएं प्रदान करने का लक्ष्य तय किया है उन्हें आठ बिंदुओं पर आंका जा रहा है

Jan 28, 2025 - 18:51
 0  31
राष्ट्रीय गुणवत्ता के मापदंडों पर खरे उतरे सिरमौर के तीन हेल्थ सेंटर : सीएमओ
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media
 
यंगवार्ता न्यूज़ - नाहन  28-01-2025

स्वास्थ्य विभाग सिरमौर के तीन स्वास्थ्य केंद्र नेशनल क्वालिटी एशोरेंस के लिए मानकों के तहत अप्लाई करेंगे। जिला सिरमौर के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सैनवाला, मोगीनंद व कोटड़ी ब्यास ने जिला व राज्य स्तर पर मानदंडों को पूरा करते हुए नेशनल क्वालिटी एश्योरेंस स्टैंडर्ड के लिए कवायद तेज कर दी है। भारत सरकार के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय द्वारा स्वास्थ्य विभाग हिमाचल प्रदेश को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों से लेकर मेडिकल कॉलेज तक नेशनल क्वालिटी एश्योरेंस स्टैंडर्ड के तहत सेवाएं प्रदान करने का लक्ष्य तय किया है उन्हें आठ बिंदुओं पर आंका जा रहा है। जिसमें जिला स्तर के बाद राज्य व फिर नेशनल लेवल पर मानदंडों को पूरा करने का लक्ष्य है। 
जिला सिरमौर में वर्तमान में एक मेडिकल कालेज, पांच सिविल हॉस्पिटल, सात सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, 49 प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र व 149 उप-स्वास्थ्य केंद्र अथवा हेल्थ वेलनेस सेंटर स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान कर रहे हैं। वहीं जानकारी के अनुसार अब तक जिला के पांच स्वास्थ्य केंद्र व एक सिविल हॉस्पिटल पांवटा साहिब स्टेट क्वालिटी एश्योरेंस स्टैंडर्ड तक पहुंचे हैं, जबकि पांच से तीन प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों ने मानकों को पूरा करने का दावा करते हुए नेशनल क्वालिटी एशोरेंस के लिए अप्लाई कर दिया है। स्वास्थ्य विभाग आठ मानक जिनमें स्वास्थ्य उप-केंद्रों से लेकर मेडिकल कालेज तक स्वास्थ्य सेवा की किस तरह की उपलब्धता है, किस तरह का इलाज स्वास्थ्य संस्थानों में उपलब्ध है, रोगी के अधिकारों को लेकर स्वास्थ्य संस्थान कितनी जागरूकता के साथ सेवारत है। स्वास्थ्य संस्थानों में इनपुट सर्विस जिसमें संस्थानों में दवाइयों, प्रशिक्षण इत्यादि किस तरह की है, सहायक सेवाएं, क्लीनिकल केयर, इंफेक्शन कंट्रोल, क्वालिटी मैनेजमेंट, स्वास्थ्य इंडिकेटर इत्यादि बिंदुओं पर आंका जा रहा है। 
वहीं शनिवार को भी जिला मुख्यालय नाहन में स्वास्थ्य विभाग की 10 प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, 15 स्वास्थ्य उप-केंद्रों की सीएमओ सिरमौर की अध्यक्षता में क्वालिटी एशोरेंस को लेकर अहम बैठक आयोजित हुई। वहीं जिसके बाद नेशनल टीम द्वारा आकलन कर आगामी सर्टिफिकेशन की कार्रवाई पूरी की जाएगी। सीएमओ सिरमौर डाक्टर अजय पाठक ने बताया कि केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय के स्वास्थ्य संस्थानों में मानकों के साथ स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करने के लक्ष्य के साथ नेशनल क्वालिटी एश्योरेंस स्टैंडर्ड सर्टिफिकेट के बलिए जिला सिरमौर के स्वास्थ्य संस्थानों में भी मुहिम तेज की गई है। उन्होंने बताया कि जिला की तीन प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों ने इस दौरान मानकों को राज्य स्तर तक पूरा करते हुए नेशनल क्वालिटी एशोरेंस के लिए अप्लाई कर दिया है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow