जनेडघाट पंचायत की प्रथम ग्राम सभा बैठक में उमड़ा जनसैलाब
जुन्गा तहसील की ग्राम पंचायत जनेडघाट में ग्राम सभा की बैठक में नशा मुक्ति सहित अनेक मुददों पर गहनता से चर्चा की गई । इस ग्राम सभा में समूची पंचायत के लोगों ने बढ़चढ़ कर भाग लिया अर्थात निर्धारित कोरम से ज्यादा लोगों ने ग्रामसभा की बैठक अपनी भागीदारी सुनिश्चित की गई ।
यंगवार्ता न्यूज शिमला 09 जुलाई, 2026 :
जुन्गा तहसील की ग्राम पंचायत जनेडघाट में ग्राम सभा की बैठक में नशा मुक्ति सहित अनेक मुददों पर गहनता से चर्चा की गई । इस ग्राम सभा में समूची पंचायत के लोगों ने बढ़चढ़ कर भाग लिया अर्थात निर्धारित कोरम से ज्यादा लोगों ने ग्रामसभा की बैठक अपनी भागीदारी सुनिश्चित की गई । नवनिर्वाचित पंचायत प्रधान शुचिता आन्नद की अध्यक्षता मंें आयोजित ग्राम सभा की बैठक में जनेडघाट पंचायत को आदर्श पंचायत बनाने का संकल्प लिया गया । बैठक में उप प्रधान संजीव वर्मा के अतिरिक्त पांचों वार्डो के सदस्यों ने भाग लिया ।
पंचायत सचिव राजीव ठाकुर ने सभी जनप्रतिनिधियों व लोगों का स्वागत किया तथा सरकार द्वारा ग्राम सभा में चर्चा के लिए तय मुददों बारे जानकारी दी । इस मौके पर लोगों ने अपने वार्डों की विभिन्न समस्याओं को सांझा किया ।
प्रधान शुचिता आन्नद ने सभी वार्डों में एक समान विकास की अपनी वचनबद्धता दोहराते हुए कहा कि इस पंचायत में अनुकरणीय विकास को करने का दायित्व उन्हें जनता द्वारा सौंपा गया है। जिसके लिए वह सभी जनप्रतिनिधियों को विश्वास में लेकर विकास की नई ईबारत लिखेंगी। पंचायत में पक्के रास्ते, पानी, सड़क, बिजली और स्वास्थ्य सुविधाएं प्रदान करने को प्राथमिकता दी जाएगी । उन्होने कहा कि सरकार द्वारा चलाए गए नशा मुक्ति अर्थात विशेषकर चिटटा मुक्ति अभियान को भी जन आन्दोलन का रूप दिया जाएगा ताकि युवाओं में बढ़ती नशे की प्रवृति पर अंकुश लग सके ।
What's Your Reaction?


