राज्यपाल कविंद्र गुप्ता ने ड्रॉप्स ऑफ होप सोसायटी को किया सम्मानित
लोक भवन शिमला में आयोजित ‘संवेदना-2’ सम्मान समारोह के दौरान हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल कविंद्र गुप्ता ने स्वैच्छिक रक्तदान के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए ड्रॉप्स ऑफ होप सोसाइटी, सिरमौर को सम्मानित किया। इस अवसर पर सोसाइटी के संस्थापक अध्यक्ष ईशान राव के साथ सदस्य राजीव सोढ़ा, अंकुश और करण सिंह को भी सम्मान प्रदान किया गया।
यंगवार्ता न्यूज - नाहन 5 अगस्त :

यह सम्मान समारोह नेशनल इंटीग्रेटेड फोरम ऑफ आर्टिस्ट्स एंड एक्टिविस्ट्स (एनआईएफए) द्वारा आयोजित किया गया, जिसमें देशभर से विभिन्न सामाजिक संगठनों, स्वयंसेवकों और समाजसेवियों को मानव सेवा के क्षेत्र में उनके उत्कृष्ट योगदान के लिए सम्मानित किया गया।
राज्यपाल कविंद्र गुप्ता ने उपस्थित लोगों को नशामुक्त भारत बनाने की शपथ दिलाई और युवाओं से समाज सेवा तथा जनकल्याण के कार्यों में बढ़-चढ़कर भागीदारी निभाने का आह्वान किया।
ड्रॉप्स ऑफ होप सोसाइटी ने विशेष रूप से कोविड-19 महामारी के दौरान रक्त की कमी से जूझ रहे मरीजों की मदद के लिए लगातार रक्तदान अभियान चलाए। संस्था ने हजारों लोगों को स्वैच्छिक रक्तदान के लिए प्रेरित करते हुए जरूरतमंद मरीजों तक समय पर रक्त उपलब्ध कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
समारोह में एनआईएफए के संस्थापक अध्यक्ष सरदार प्रीतपाल सिंह पन्नू भी विशेष रूप से मौजूद रहे। उन्होंने सामाजिक संगठनों और स्वयंसेवकों की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे प्रयास समाज में सेवा, संवेदनशीलता और मानवता की भावना को और मजबूत करते हैं।
सम्मान प्राप्त करने के बाद ड्रॉप्स ऑफ होप सोसाइटी के पदाधिकारियों ने इस उपलब्धि को पूरे सिरमौर जिले और सभी रक्तदाताओं को समर्पित करते हुए भविष्य में भी मानव सेवा और स्वैच्छिक रक्तदान के अभियान को निरंतर आगे बढ़ाने का संकल्प दोहराया।
What's Your Reaction?