पुल की रेलिंग से टकराई बाइक, नाले में गिरने से दो युवकों की मौत
कुल्लू-मनाली राष्ट्रीय राजमार्ग पर पतलीकूहल के समीप मंगलवार देर रात बाइक अनियंत्रित होकर पुल की रेलिंग से टकरा गई। हादसे में बाइक सवार दो युवक पुल से नीचे बड़ाग्रां नाले में जा गिरे और उनकी मौत हो गई। मृतकों में एक राजस्थान और दूसरा पंजाब का युवक है।
कुल्लू-मनाली राष्ट्रीय राजमार्ग पर पतलीकूहल के समीप मंगलवार देर रात बाइक अनियंत्रित होकर पुल की रेलिंग से टकरा गई। हादसे में बाइक सवार दो युवक पुल से नीचे बड़ाग्रां नाले में जा गिरे और उनकी मौत हो गई। मृतकों में एक राजस्थान और दूसरा पंजाब का युवक है। ये दोनों कुल्लू में मजदूरी करते थे। इन दिनों सेब की पैकेजिंग का कार्य कर रहे थे। देर रात राहगीरों की सूचना पर पुलिस ने दोनों शव बरामद किए। देर रात अंधेरा होने के कारण काफी देर तक हादसे का किसी को पता नहीं चला। इसके बाद बंजार उपमंडल के थ्रींबला गांव निवासी प्रशांत अपने मित्र विनय कुमार के साथ पराशर से मनाली लौट रहे थे। रात करीब 11:40 बजे उन्होंने पुल के पास एक बाइक (एचपी34ई-6538) सड़क पर गिरी देखी।
What's Your Reaction?
