सरकार गांव के द्वार कार्यक्रम के तहत बंजार के शरची पहुंचे मुख्यमंत्री , रात्रि विश्राम कर जानी ग्रामीणों की दिक्क्तें
मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ‘सरकार गांव के द्वार’ कार्यक्रम के तहत कुल्लू जिला में बंजार विधानसभा क्षेत्र के शरची गांव में पूर्व सैनिक सूबेदार अनूप राम के घर रात्रि ठहराव किया। मुख्यमंत्री के पहुंचने पर सभी गांव वासी उत्साहित थे। मुख्यमंत्री को अपने घर-द्वार पर पाकर ग्राम वासी गर्मजोशी से विभोर हो गए। पारम्परिक वेशभूषा से सुसज्जित ग्रामवासियों ने वाद्य यंत्रों की मधुर स्वर लहरियों से मुख्यमंत्री का स्वागत किया। राह चलते हुए मुख्यमंत्री ने बच्चों , बुजुर्गों , महिलाओं सभी से संवाद किया। इस दौरान ग्राम वासियों ने अपनी समस्याओं के बारे में भी मुख्यमंत्री को अवगत करवाया
यंगवार्ता न्यूज़ - कुल्लू 29-05-2025
मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ‘सरकार गांव के द्वार’ कार्यक्रम के तहत कुल्लू जिला में बंजार विधानसभा क्षेत्र के शरची गांव में पूर्व सैनिक सूबेदार अनूप राम के घर रात्रि ठहराव किया। मुख्यमंत्री के पहुंचने पर सभी गांव वासी उत्साहित थे। मुख्यमंत्री को अपने घर-द्वार पर पाकर ग्राम वासी गर्मजोशी से विभोर हो गए। पारम्परिक वेशभूषा से सुसज्जित ग्रामवासियों ने वाद्य यंत्रों की मधुर स्वर लहरियों से मुख्यमंत्री का स्वागत किया। राह चलते हुए मुख्यमंत्री ने बच्चों , बुजुर्गों , महिलाओं सभी से संवाद किया। इस दौरान ग्राम वासियों ने अपनी समस्याओं के बारे में भी मुख्यमंत्री को अवगत करवाया। मुख्यमंत्री ने मौके पर ही अधिकारियों को दिशा-निर्देश दिए और समयबद्ध समाधान सुनिश्चित करने को कहा। मुख्यमंत्री ने कहा कि लोगों की मांगों को पूरा करने के लिए बजट का उचित प्रावधान किया जाएगा। उन्होंने लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को नगलाड़ी-शरची मार्ग को चौड़ा करने व इसके सुधारीकरण के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सड़क के साथ ड्रेन का भी निर्माण किया जाएगा।
What's Your Reaction?



