तथ्यहीन बयानबाजी और मर्यादा से बाहर जाकर बोलना बरागटा के व्यक्तित्व का हिस्सा : रोहित ठाकुर

हिमाचल सरकार में शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर के निर्वाचन क्षेत्र जुब्बल-कोटखाई में भाजपा ने प्रदेश सरकार पर अराजकता फैलाने के गंभीर आरोप लगाए हैं। बीते दिनों इसको लेकर भाजपा ने विरोध जताते हुए जुब्बल कोटखाई में धरना प्रदर्शन

Oct 19, 2024 - 19:54
 0  25
तथ्यहीन बयानबाजी और मर्यादा से बाहर जाकर बोलना बरागटा के व्यक्तित्व का हिस्सा : रोहित ठाकुर
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media

यंगवार्ता न्यूज़ - शिमला     19-10-2024

हिमाचल सरकार में शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर के निर्वाचन क्षेत्र जुब्बल-कोटखाई में भाजपा ने प्रदेश सरकार पर अराजकता फैलाने के गंभीर आरोप लगाए हैं। बीते दिनों इसको लेकर भाजपा ने विरोध जताते हुए जुब्बल कोटखाई में धरना प्रदर्शन किया। 

साल 2022 विधानसभा चुनाव में भाजपा प्रत्याशी रहे प्रदेश भाजपा प्रवक्ता चेतन बरागटा ने शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर पर निर्वाचन क्षेत्र में अराजक तत्वों को शय देने और जंगल राज को बढ़ावा देने के गंभीर आरोप लगाए।

इस पर शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने पलटवार करते हुए कहा कि चेतन बरागटा के आरोप निराधार हैं। तथ्यहीन बयानबाजी और मर्यादा से बाहर जाकर बोलना चेतन बरागटा के व्यक्तित्व का हिस्सा बन गया है। रोहित ठाकुर ने चेतन बरागटा के आरोपों को लेकर उनकी तुलना कंगना रनौत से की है और उनके आरोपों को गंभीरता से न लेने की बात कही है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow