तिरंगा यात्रा ऑपरेशन सिंदूर के जाबांजों को देशवासियों का नमन है : जयराम ठाकुर
पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने जिला कुल्लू का दौरा किया। इस दौरान वह कुल्लू के नगर स्थित ‘साधना धाम आश्रम’ भी गए और परमपूज्य संत सुधांशु जी महाराज का आशीर्वाद प्राप्त किया। उन्होंने आश्रम में उपस्थित सुधांशु जी महराज के अनुयायियों को संबोधित किया। उन्होंने सभी को ऑपरेशन सिंदूर की सफलता, भारतीय सेनाओं द्वारा सटीकता से पाकिस्तान के आतंकवादी और सैनिक ठिकानों पर हमला करने और पाकिस्तान को मुंहतोड़ जवाब देने की उपलब्धि से भी सभी को अवगत करवाया
यंगवार्ता न्यूज़ - कुल्लू 18-05-2025
तिरंगा यात्रा देशवासियों द्वारा देश के बहादुर जवानों को नमन करने, उनके प्रति अपना आदर भाव प्रकट करने के साथ-साथ ऑपरेशन सिंदूर की सफलता का उद्घोष भी है। इस मौके पर उनके साथ पूर्व मंत्री गोविन्द सिंह ठाकुर,उनकी धर्म पत्नी रजनी ठाकुर, बंजार के विधायक सुरेन्द्र शौरी,जिला भाजपा अध्यक्ष अमित सूद, प्रदेश किसान मोर्चा के महामंत्री अखिलेश कपूर, नगर पंचायत मनाली के अध्यक्ष मनोज लार्जे, नगर मंडल के अध्यक्ष ठाकुर दास, महामंत्री बागेश शर्मा,सुनील करवा, भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के जिला अध्यक्ष गंगा सिंह, सहित बड़ी संख्या में मनाली विधानसभा क्षेत्र के पदाधिकारियों ने भाग लिया।
What's Your Reaction?



