पांवटा साहिब में पुलिस ने ददाहू के युवक से बरामद किया 4.07 ग्राम चिट्टा

सिरमौर जिला के पांवटा साहिब में मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस को एक और सफलता मिली है। डिटेक्शन सेल पांवटा साहिब की टीम ने कार्रवाई करते हुए एक युवक के कब्जे से 4.07 ग्राम चिट्टा (हेरोइन) बरामद कर उसे गिरफ्तार किया है।

Jul 15, 2026 - 14:27
 0  7
पांवटा साहिब में पुलिस ने ददाहू के युवक से बरामद किया 4.07 ग्राम चिट्टा

यंगवार्ता न्यूज - पांवटा साहिब 15 जुलाई, 2026 : 

सिरमौर जिला के पांवटा साहिब में मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस को एक और सफलता मिली है। डिटेक्शन सेल पांवटा साहिब की टीम ने कार्रवाई करते हुए एक युवक के कब्जे से 4.07 ग्राम चिट्टा (हेरोइन) बरामद कर उसे गिरफ्तार किया है।

पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार, 14 जुलाई 2026 को डिटेक्शन सेल की टीम गश्त के दौरान विश्वकर्मा चौक पर मौजूद थी। इसी दौरान पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि नवीन ठाकुर निवासी गांव पुडली, डाकघर भरोग बनेड़ी, तहसील ददाहु, जिला सिरमौर, कुंजा से यमुना नदी के रास्ते मादक पदार्थ लेकर आ रहा है और उसके पास चिट्टा (हेरोइन) हो सकती है।

सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने तत्काल कार्रवाई करते हुए आरोपी को पकड़कर उसकी तलाशी ली। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से 4.07 ग्राम चिट्टा (हेरोइन) बरामद हुआ। इसके बाद पुलिस ने आरोपी को मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया।

आरोपी के विरुद्ध पुलिस थाना पांवटा साहिब में एनडीपीएस (NDPS) एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और यह पता लगाया जा रहा है कि बरामद मादक पदार्थ कहां से लाया गया था तथा इसकी आपूर्ति किन लोगों तक की जानी थी।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow