यंगवार्ता न्यूज़ - शिमला 29-09-2025
उत्तरी भारत की प्रसिद्ध तलाई छींज में तीन सौ से अधिक पहलवानों ने अपना दमखम दिखाया। हजारों की तादाद में विभिन्न क्षेत्रों से लोगों ने देर रात तक कुश्ती आन्नद लिया। स्थानीय काली माता देशू की पूजा अर्चना के उपरांत करीब 11 बजे कुश्ती का दौर आरंभ हुआ , जोकि रात्रि करीब 8 बजे तक चलता रहा। इस छींज मेला में दिल्ली के जाने माने पहलवान मोनू देइया ने फाईनल में हरियाणा के पुष्पेन्द्र को पराजित कर 1.51 लाख की बड़ी माली अपने नाम की।
इसी प्रकार शिमला केसरी का खिताब चियोग देहना के आकाश ने चियोग के ही शुभम को पराजित कर 25 हजार का ईनाम अपने नाम किया। शुभम के घायल होने पर उन्होने यह खिताब आकाश को छोड़ दिया। यह माली 21 वर्ष से कम आयु वर्ग के जूनियर पहलवानों के लिए रखी गई थी जिसे देहना के हीरा सिंह जागटा द्वारा प्रायोजित किया गया था। ईरान और नेपाल के पहलवानों ने अपने दांवपेच से दर्शकों का मनोरंजन किया। इस दंगल में हरियाणा की महिला पहलवान सोनिया सबसे आकर्षण का केंद्र रही।
इस महिला पहलवान ने सहारनपुर के पहलवान पिंटू को पटखनी देकर लोगों की वाहवाही लुटी। मेले में अपने जमाने के प्रसिद्ध पहलवान एवं समाजसेवी नाहर सिंह चौधरी ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। स्थानीय पंचायत और मेला समिति के प्रधान दिनेश जागटा ने बताया कि मेले के एक सौ वर्ष पूर्ण होने पर इस वर्ष यह मेला शताब्दी छिंज मेले के रूप में मनाया गया। जिसे स्व0 कर्म सिंह हाईलैंडर की स्मृति में आयोजित किया गया।