शिमला, कुफरी, नारकंडा, धर्मशाला, कसौली और चायल सहित अन्य पर्यटन स्थलों पर सैलानी उम्मीद के मुकाबले कम

पहलगाम हमले के बाद सीमाओं पर तनाव के कारण हिमाचल प्रदेश में सैलानियों की संख्या में कमी आई है। समर टूरिस्ट सीजन शुरू होने के बाद लगातार दूसरे वीकेंड पर बुकिंग कम

May 2, 2025 - 10:20
May 2, 2025 - 10:33
 0  44
शिमला, कुफरी, नारकंडा, धर्मशाला, कसौली और चायल सहित अन्य पर्यटन स्थलों पर सैलानी उम्मीद के मुकाबले कम
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media

यंगवार्ता न्यूज़- शिमला     02-04-2025

पहलगाम हमले के बाद सीमाओं पर तनाव के कारण हिमाचल प्रदेश में सैलानियों की संख्या में कमी आई है। समर टूरिस्ट सीजन शुरू होने के बाद लगातार दूसरे वीकेंड पर बुकिंग कम है। शिमला, कुफरी, नारकंडा, धर्मशाला, कसौली और चायल सहित अन्य पर्यटन स्थलों पर सैलानी उम्मीद के मुकाबले कम हैं।   

टूरिस्ट सीजन में पर्यटन स्थलों पर उत्तर भारत के चुनिंदा राज्यों से ही टूरिस्ट पहुंच रहे हैं। हर साल भीषण गर्मी से राहत के लिए दक्षिण भारत से बड़ी संख्या में सैलानी प्रदेश के पर्यटन स्थलों पर पहुंचते हैं।

आंध्र प्रदेश, कर्नाटक, केरल, तमिलनाडु और तेलंगाना से सैलानियों के बड़े ग्रुप आने से पर्यटन कारोबार को रफ्तार मिलती है, लेकिन पहलगाम हादसे के बाद दक्षिण भारत के सैलानियों ने बुकिंग रद्द करवानी शुरू कर दी है। पर्यटन कारोबारियों का मानना है कि सीमा पर तनाव मुख्य कारण है।

ट्रैवल एजेंट्स एसोसिएशन के महासचिव मनु सूद का कहना है कि आंतकी घटना और सीमा पर तनाव के कारण ग्रुप बुकिंग रद्द हो रही हैं। सब ठीक रहा तो जून, में समर टूरिस्ट सीजन रफ्तार पकड़ेगा। कुल्लू की जीभी और कसोल वैली में भी सैलानियों की संख्या में गिरावट आई है।होटल, होम स्टे, गेस्ट हाउस में 50 फीसदी तक ही ऑक्यूपैसी है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow