बजट होने के बावजूद भी धरेच-खगना रोड़ बदहाल, ठेकेदार की लापरवाही से बीतेे 2-3 वर्षो से सड़क की नहीं हुई कोई मुरम्मत
कसुपंटी निर्वाचन की धरेच -खगना-कांवतीपुल सड़क के उचित रखरखाव न होने से गडडों में तबदील हो गई । बरसात होने पर सड़क की हालत दयनीय हो जाती है । हांलांिक प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत इस करीब 9 किलोमीटर लंबी सड़क के रखरखाव के लिए 41.69 लाख की राशि वर्षवार स्वीकृत कीे गई है ।
यंगवार्ता न्यूज शिमला 18 जून, 2026 :
स्थानीय पंचायत के प्रधान नीरज ठाकुर, उप प्रधान लक्ष्मी सिंह , पूर्व उप प्रधान दिवेश कुमार, हरिचंद शर्मा, ओम प्रकाश, राकेश कुमार, राजेश कुमार, कृष्णा शर्मा, कलावती सहित अनेक लोगों द्वारा जारी प्रेस बयान में कहा कि धरेच खगना कांवती पुल सड़क में गहरे गडडे होने से वाहन धारकों को कठिनाई पेश आ रही है । छोटी गाड़ियों के चैंबर टूट रहे हैं । लोगों का आरोप है कि इस रोड़ के लिए पीजीएमएसवाई के तहत धनराशि का डटकर दुरूपयोग किया गया है जिसकी उच्च स्तरीय जांच होनी चाहिए । इस रोड़ में न ही बीते चार वर्षों में गडडे भरे गए है न ही बारिश के पानी की नालियां निर्मित की गई । लोगों का कहना है कि ठेकेदार ने बीते चार वर्षों में इस रोड़ की कोई मुरम्मत नहीं की गई है बल्कि सरकारी धनराशि की डटकर धांधली हुई है ।
लोगों का कहना है कि लोक निर्माण विभाग द्वारा गरपैंया में स्थापित किए सूचना पटट में स्पष्ट किया गया है कि 9 किलोमीटर मार्ग के रखरखाव के लिए पीजीएमएसवाई योजना के तहत 41.69 लाख रूपये की राशि स्वीकृत की गई । जिसमें वर्ष 2022-23 के लिए 7.11 लाख, 2023-24 के लिए 7.67 लाख, 2024-25 के लिए 8.29 लाख, 2025-26 के लिए 8.95 लाख और वर्ष 2026-27 के लिए 9.27 लाख की राशि स्वीकृत की गई । जिसके अंतर्गत हर वर्ष सड़क में झाड़ियों का कटान, रेन कटस में सुधार, शोल्डर का रखरखाव, पौटहोल एवं क्रेक भरना, सड़क के किनारे नालियों का रखरखाव, रोड़ फर्नीचर और पुलियों और पैराफिटस की पुताई इत्यादि कार्य शामिल है । सड़क पर लगेे बोर्ड के अनुसार पीएमजीएसवाई योजना के तहत 28 जून 2022 से 27 जून 2027 तक इस रोड़ के रखरखाव का कार्य मान सिंह नामक ठेकेदार को सौंपा गया है ।
सतोग पंचायत के लोगों ने सरकार से मांग की है कि धरेच खगना कांवती पुल सड़क के रखरखाव के लिए स्वीकृत धनराशि की गहनता से जांच की जानी चाहिए और दोषी ठेकेदार और अधिकारियों के विरूद्ध कड़ी जांच की जानी चाहिए ।
सहायक अभियंता लोनिवि मशोबरा पंकज शर्मा ने बताया कि करीब दो वर्ष पहले ठेकेदार ने इस रोड़ की कुछ मुरम्मत की गई थी जिसकी पेमेंट दी गई है । इसके उपरांत ठेकेदार द्वारा कोई रोड़ मुरम्मत नहीं गई है जिस बारे उन्हें पत्र भी लिखा गया है ।
What's Your Reaction?




