यंगवार्ता न्यूज धर्मशाला 10 जून, 2026 :
अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम धर्मशाला में 13 जून को भारत और अफगानिस्तान के बीच होने वाले बहुप्रतीक्षित वनडे मुकाबले के मद्देनजर हवाई यात्रा के किराए में भारी बढ़ोतरी देखी जा रही है। क्रिकेट प्रेमियों के उत्साह के साथ-साथ हवाई किराए भी आसमान छू रहे हैं, जिससे यात्रियों को जेब ढीली करनी पड़ रही है।
ऑनलाइन टिकट बुकिंग प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध जानकारी के अनुसार, दिल्ली से गगल स्थित कांगड़ा एयरपोर्ट तक के हवाई किराए में उल्लेखनीय वृद्धि हुई है। 13 जून को यात्रा करने वाले यात्रियों को सबसे कम 7,198 रुपये से लेकर सर्वाधिक 17,339 रुपये तक का भुगतान करना पड़ सकता है। यह वृद्धि मैच के आयोजन स्थल के करीब होने और क्रिकेट प्रेमियों की बढ़ती मांग के कारण हुई है।