नाहन में सड़कों पर उतरे सैंकड़ों बेरोजगार युवा,प्रदेश में बढ़ती बेरोजगारी पर जताई चिंता

सिरमौर जिला मुख्यालय नाहन में आज सैकड़ो बेरोजगार युवा सिरमौ बेरोजगार संघ के बैनर तले सड़कों पर उतरे और युवा बेरोजगार विरोधी  रैली निकाली। रैली के बाद बेरोजगार संघ ने DC के जरिए प्रदेश सरकार को मांगपत्र भेजा

May 5, 2025 - 14:20
May 5, 2025 - 19:37
 0  32
नाहन में सड़कों पर उतरे सैंकड़ों बेरोजगार युवा,प्रदेश में बढ़ती बेरोजगारी पर जताई चिंता
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media

बोले युवाओं से रोजगार के किए झूठे वायदे,चयन आयोग को बहाल करने की उठाई माँग

यंगवार्ता न्यूज़ - नाहन    05-05-2025

सिरमौर जिला मुख्यालय नाहन में आज सैकड़ो बेरोजगार युवा सिरमौ बेरोजगार संघ के बैनर तले सड़कों पर उतरे और युवा बेरोजगार विरोधी  रैली निकाली। रैली के बाद बेरोजगार संघ ने DC के जरिए प्रदेश सरकार को मांगपत्र भेजा है जिसमें 10 दिनों के भीतर चयन आयोग को बहाल करने का अल्टीमेटम दिया गया है।

मीडिया से बात करते हुए सिरमौर युवा बेरोजगार संघ के अध्यक्ष मामराज ने कहा कि अढाई साल के कार्यकाल में प्रदेश की कांग्रेस सरकार युवाओं से किया कोई भी वायदा पूरा नहीं कर पाई है और यही कारण है कि आज हिमाचल प्रदेश में बेरोजगारी लगातार बढ़ रही है। 

उन्होंने कहा बेरोजगार संघ द्वारा मांग की जा रही है कि 10 दिनों के भीतर यदि चयन आयोग की बहाली नहीं की गई तो प्रदेश भर में बेरोजगार युवा एक साथ सड़कों पर उतरने के लिए तैयार हो जाएंगे। संघ के सदस्य अरुण चौहान ने कहा कि  जिन वायदों के साथ सरकार सत्ता में आई थी युवाओं से किए वह कोई भी वायदे सरकार पूरा नहीं कर पाई है जिससे युवाओं में आक्रोश बढ़ता जा रहा है।

हिमाचल प्रदेश में करीब 3 लाख ऐसे युवा है जो टीजीटी और जेबीटी कमीशन की तैयारी कर रहे हैं मगर भर्तियों का सरकार कोई प्रावधान नहीं कर रही है। उन्होंने कहा कि कई युवा दिन रात पुस्तकालय में बैठकर परीक्षाओं की तैयारी कर रहे है और इसी चिंता में डूबे हैं कि कब उनकी परीक्षाएं होगी।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow