सत्ता का सुरूर : मंत्री के लिए मायने नहीं रखते निर्वाचन आयोग के नियम, कांग्रेस समर्थित प्रत्याशी ने दलबल के साथ भरा नॉमिनेशन

हिमाचल प्रदेश में पंचायती राज चुनाव और स्थानीय निकाय के चुनाव को लेकर इन दोनों नामांकन प्रक्रिया चल रही है। नामांकन के दूसरे दिन जिला सिरमौर के सभी उप मंडलों में प्रत्याशियों द्वारा प्रधान, उप प्रधान, बीडीसी और जिला परिषद के लिए अपने-अपने नामांकन दाखिल किए।

May 8, 2026 - 19:40
 0  4
सत्ता का सुरूर : मंत्री के लिए मायने नहीं रखते निर्वाचन आयोग के नियम, कांग्रेस समर्थित प्रत्याशी ने दलबल के साथ भरा नॉमिनेशन
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media
यंगवार्ता न्यूज़ - शिलाई 08 - 05 - 2026 : 

हिमाचल प्रदेश में पंचायती राज चुनाव और स्थानीय निकाय के चुनाव को लेकर इन दोनों नामांकन प्रक्रिया चल रही है। नामांकन के दूसरे दिन जिला सिरमौर के सभी उप मंडलों में प्रत्याशियों द्वारा प्रधान, उप प्रधान, बीडीसी और जिला परिषद के लिए अपने-अपने नामांकन दाखिल किए। निर्वाचन आयोग के नियम के मुताबिक चुनाव अधिकारी के समक्ष जब नामांकन दाखिल करना होता है। उस समय उक्त अधिकारी के केबिन में 5 से अधिक लोग नामांकन प्रक्रिया में शामिल नहीं हो सकते हैं,  लेकिन जिला सिरमौर के शिलाई निर्वाचन क्षेत्र में उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान के लिए निर्वाचन आयोग के कायदे कानून मायने नहीं रखते हैं।
मामला उपमंडल शिलाई का है जहां आज कांग्रेस समर्थित प्रत्याशी ने एसडीएम शिलाई के समक्ष जिला परिषद के शिलाई वार्ड लिए नामांकन दाखिल किया। इस दौरान उद्योग मंत्री के साथ करीब दो दर्जन कांग्रेस कार्यकर्ता एसडीम के कार्यालय में उपस्थित रहे , जबकि नियम के मुताबिक केवल पांच लोग ही नामांकन प्रक्रिया में शामिल हो सकते हैं।
बताते हैं की शिलाई और रेणुका में कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा जब नामांकन दाखिल किए गए उस दौरान एक दर्जन से अधिक कार्यकर्ता नॉमिनेशन फाइल करते समय निर्वाचन अधिकारी के कार्यालय में मौजूद रहे। जबकि अन्य स्थानों पर केवल मात्र पांच लोग ही नामांकन प्रक्रिया में शामिल हुए। इस बारे में जब एसडीएम शिलाई  जसपाल सिंह से बात की गई तो उन्होंने कहा कि यह सही है कि नियम के मुताबिक पांच लोग ही नॉमिनेशन फाइल करते समय कार्यालय में उपस्थित रह सकते हैं।  
उन्होंने कहा कि उस समय लोगों को बाहर जाने के लिए भी कहा लेकिन वह लोग मंत्री जी के साथ कार्यालय में ही मौजूद रहे। या यूं कहे कि उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान के लिए निर्वाचन आयोग के नियम कायदे मायने नहीं रखते हैं। इसका जीता जागता उदाहरण आज शिलाई में उस वक्त सामने आया जब उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान के साथ करीब दो दर्जन कांग्रेस कार्यकर्ता नॉमिनेशन फाइल करने एसडीएम के कार्यालय में दाखिल हुए।
उधर डीसी सिरमौर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी प्रियंका वर्मा ने कहा कि पंचायती राज चुनाव और स्थानीय निकाय चुनाव के लिए नॉमिनेशन फाइल करते समय निर्वाचन अधिकारी के कार्यालय में केवल मात्र पांच लोग ही उपस्थित हो सकते हैं। मजेदार बात तो यह है कि शिलाई विधानसभा क्षेत्र के जिला परिषद वार्ड शिलाई से चंद्रकला ठाकुर के नामांकन प्रक्रिया की फोटो उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने बाकायदा अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर शेयर की है , जिसमें वह दो दर्शन कार्यकर्ताओं के साथ एसडीएम कार्यालय में नॉमिनेशन फाइल कर रहे हैं।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow