पंचायती राज चुनाव के लिए नामांकन जारी, जिला के 8 विकास खंडों में भरे जा रहे नामांकन : DC
नाहन 08 - 05 - 2026 : पंचायती राज चुनाव को लेकर जिले में राजनीतिक सरगर्मियां तेज हो गई हैं। नामांकन प्रक्रिया के दौरान बड़ी संख्या में उम्मीदवार अलग-अलग पदों के लिए अपने नामांकन दाखिल कर रहे हैं। जिला प्रशासन के अनुसार जिले के सभी 8 विकास खंडों में नामांकन प्रक्रिया जारी है और प्रत्याशियों में चुनाव को लेकर खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। मीडिया से बात करते हुए डीसी सिरमौर प्रियंका वर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि जिले के 8 विकास खंडों में उम्मीदवार अपने-अपने नामांकन पत्र भर रहे हैं। अब तक जिला परिषद सदस्य पद के लिए 29 प्रत्याशियों ने नामांकन दाखिल किए हैं, जबकि पंचायत समिति सदस्य पद के लिए 98 उम्मीदवार मैदान में उतरे हैं। वहीं ग्राम पंचायत प्रधान पद के लिए सबसे ज्यादा 703 नामांकन दाखिल हुए हैं। उप प्रधान पद के लिए 536 प्रत्याशियों ने अपने नामांकन पत्र जमा करवाए हैं, जबकि वार्ड सदस्य पद के लिए 1242 उम्मीदवारों ने नामांकन दाखिल किए हैं। उन्होंने बताया कि निर्वाचन आयोग की ओर से सात आठ और 11 मई नामांकन दाखिल करने की तिथि निर्धारित की गई है और अंतिम दिन और अधिक नामांकन दाखिल होना उम्मीद है।
मीडिया से बात करते हुए डीसी सिरमौर प्रियंका वर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि जिले के 8 विकास खंडों में उम्मीदवार अपने-अपने नामांकन पत्र भर रहे हैं। अब तक जिला परिषद सदस्य पद के लिए 29 प्रत्याशियों ने नामांकन दाखिल किए हैं, जबकि पंचायत समिति सदस्य पद के लिए 98 उम्मीदवार मैदान में उतरे हैं।
वहीं ग्राम पंचायत प्रधान पद के लिए सबसे ज्यादा 703 नामांकन दाखिल हुए हैं। उप प्रधान पद के लिए 536 प्रत्याशियों ने अपने नामांकन पत्र जमा करवाए हैं, जबकि वार्ड सदस्य पद के लिए 1242 उम्मीदवारों ने नामांकन दाखिल किए हैं। उन्होंने बताया कि निर्वाचन आयोग की ओर से सात आठ और 11 मई नामांकन दाखिल करने की तिथि निर्धारित की गई है और अंतिम दिन और अधिक नामांकन दाखिल होना उम्मीद है।
What's Your Reaction?


