शहीद कल्याण सिंह उत्कृष्ट विद्यालय हलां के लवलीश ने राज्य स्तरीय गणतंत्र दिवस परेड शिविर में लिया हिस्सा 

उपमंडल शिलाई शिक्षा खंड रोनहाट के अंतर्गत राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई शहीद कल्याण सिंह राजकीय उत्कृष्ट वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय हलां के लवलीश ने राज्य स्तरीय गणतंत्र दिवस परेड शिविर में हिस्सा लिया। राष्ट्रीय सेवा योजना राज्य स्तरीय दस दिवसीय गणतंत्र दिवस परेड शिविर राजकीय आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय लालपानी जिला शिमला में आयोजित हुआ। शहीद कल्याण सिंह राजकीय उत्कृष्ट वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय हलां के प्रधानाचार्य

Jan 28, 2026 - 20:11
Jan 28, 2026 - 20:27
 0  26
शहीद कल्याण सिंह उत्कृष्ट विद्यालय हलां के लवलीश ने राज्य स्तरीय गणतंत्र दिवस परेड शिविर में लिया हिस्सा 
यंगवार्ता न्यूज़ - शिलाई   28-01-2026
उपमंडल शिलाई शिक्षा खंड रोनहाट के अंतर्गत राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई शहीद कल्याण सिंह राजकीय उत्कृष्ट वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय हलां के लवलीश ने राज्य स्तरीय गणतंत्र दिवस परेड शिविर में हिस्सा लिया। राष्ट्रीय सेवा योजना राज्य स्तरीय दस दिवसीय गणतंत्र दिवस परेड शिविर राजकीय आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय लालपानी जिला शिमला में आयोजित हुआ। शहीद कल्याण सिंह राजकीय उत्कृष्ट वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय हलां के प्रधानाचार्य , राष्ट्रीय सेवा योजना जिला समन्वयक  रामभज शर्मा ने बताया कि शहीद कल्याण सिंह राजकीय उत्कृष्ट वरिष्ठ माध्यमिक हलां के स्वयंसेवक लवलीश ने राज्य स्तरीय गणतंत्र दिवस परेड शिविर में हिस्सा लेकर शिमला के ऐतिहासिक रिज मैदान पर प्रदेश के राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल को सलामी देकर अपने विद्यालय के साथ-साथ समस्त क्षेत्र एवं जिले का नाम रोशन किया। 
राम भज शर्मा ने कहा कि दस दिवसीय गणतंत्र दिवस परेड शिविर के समापन समारोह के मुख्य अतिथि निदेशक स्कूल शिक्षा हिमाचल प्रदेश डॉक्टर आशीष कोहली रहे। मुख्य अतिथि निदेशक स्कूल शिक्षा डॉक्टर आशीष कोहली ने बेहतर सेवाओं के लिए मास्टर ट्रेनर राम भज  शर्मा , स्वयंसेवक लवलीश एवं जिले के अन्य आठ स्वयंसेवकों को प्रमाण पत्र एवं स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। इस वर्ष राज्य स्तरीय गणतंत्र दिवस परेड शिविर में जिला सिरमौर से नौ स्वयंसेवकों ने भाग लिया। 
जिन में चार छात्र एवं पांच छात्राएं शामिल रही विद्यालय पहुंचने पर जिला समन्वयक, कार्यक्रम अधिकारी एवं शिविर में मास्टर ट्रेनर की भूमिका अदा कर रहे राम भज शर्मा एवं स्वयंसेवक लवलीश का विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष रणदीप खाजटा एवं विद्यालय प्रबंधन समिति के समस्त सदस्य तथा विद्यालय के समस्त स्टाफ द्वारा जोरदार स्वागत किया गया। विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष रणदीप खाजटा, विद्यालय के वरिष्ठ प्रवक्ता आत्माराम ठाकुर, वरिष्ठ अध्यापक ओमप्रकाश कन्याल,धर्मपाल शर्मा, वरिष्ठ सहायक सुनील दत्त तथा समस्त स्टाफ के सदस्यों ने इसका श्रेय स्वयंसेवक लवलीश की कड़ी मेहनत,अथक प्रयासों एवं कार्यक्रम अधिकारी रामभज शर्मा के मार्गदर्शन को दिया जाता है!

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

src="https://sgp1.digitaloceanspaces.com/cdn.iqwing.co.in/uploads/Deeserve%20Media%202.2_.jpg" width="500" height="900" alt="Deeserve Media Poster" loading="lazy" />
src="https://sgp1.digitaloceanspaces.com/cdn.iqwing.co.in/uploads/Deeserve%20Media%202.2_.jpg" width="340" height="600" alt="Deeserve Media Poster" loading="lazy" />