सिरमौर में पुलिस कांस्टेबल भर्ती 26 अक्टूबर से, 9,646 अभ्यर्थी लेंगे हिस्सा
जिला सिरमौर में पुलिस कांस्टेबल भर्ती प्रक्रिया 26 अक्टूबर 2026 से शुरू होने जा रही है। भर्ती प्रक्रिया पुलिस लाइन नाहन में निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार आयोजित की जाएगी। इस भर्ती में कुल 9,646 महिला एवं पुरुष अभ्यर्थी शामिल होंगे। पुलिस अधीक्षक कार्यालय सिरमौर ने इस संबंध में प्रेस नोट जारी कर जानकारी दी है।पुलिस द्वारा जारी सूचना के अनुसार, महिला अभ्यर्थियों की भर्ती प्रक्रिया 27 अक्टूबर से 30 अक्टूबर 2026 तक आयोजित की जाएगी। इस दौरान कुल 3,314 महिला अभ्यर्थी भर्ती प्रक्रिया में हिस्सा लेंगी।
यंगवार्ता न्यूज, नाहन 13 अक्टूबर :

वहीं, पुरुष अभ्यर्थियों की भर्ती प्रक्रिया 31 अक्टूबर से 5 नवंबर 2026 तक चलेगी, जिसमें कुल 6,332 अभ्यर्थी शामिल होंगे।प्रेस नोट में स्पष्ट किया गया है कि 29 अक्टूबर को करवाचौथ पर्व के अवसर पर भर्ती प्रक्रिया स्थगित रहेगी। ऐसे में अभ्यर्थियों को अपनी भर्ती की निर्धारित तिथि से संबंधित जानकारी पर विशेष ध्यान देने की आवश्यकता है।पुलिस विभाग के अनुसार, सभी अभ्यर्थियों को उनके रोल नंबर के आधार पर भर्ती प्रक्रिया में शामिल होने की तिथि और अन्य आवश्यक दिशा-निर्देशों की जानकारी जल्द ही आगामी प्रेस नोट तथा सोशल मीडिया के माध्यम से उपलब्ध करवा दी जाएगी।पुलिस प्रशासन ने अभ्यर्थियों से अपील की है कि वे भर्ती से संबंधित आधिकारिक सूचनाओं पर नजर रखें और अपने रोल नंबर के अनुसार निर्धारित तिथि पर ही भर्ती प्रक्रिया में शामिल होने के लिए तैयारी करें।
What's Your Reaction?