पैरामिट को तोडक़र नाले में गिरी कार, बुझ गया घर का इकलौता चिराग , एक युवक घायल 

नगरोटा सूरियां-लंज मार्ग पर स्पेल के पास एक गाड़ी के दुर्घटनाग्रस्त होन जाने से एक युवक की मौके पर ही मृत्यु हो गई , जबकि एक घायल हो गया। युवक शादी समारोह के बाद अपने घर की ओर जा रहे थे। मृतक युवक मां-बाप का इकलौता बेटा था। हादसा शुक्रवार देर रात वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला स्कूल के पास पेश आया

Nov 9, 2024 - 17:08
 0  118
पैरामिट को तोडक़र नाले में गिरी कार, बुझ गया घर का इकलौता चिराग , एक युवक घायल 
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media
यंगवार्ता न्यूज़ - कांगड़ा  09-11-2024

नगरोटा सूरियां-लंज मार्ग पर स्पेल के पास एक गाड़ी के दुर्घटनाग्रस्त होन जाने से एक युवक की मौके पर ही मृत्यु हो गई , जबकि एक घायल हो गया। युवक शादी समारोह के बाद अपने घर की ओर जा रहे थे। मृतक युवक मां-बाप का इकलौता बेटा था। हादसा शुक्रवार देर रात वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला स्कूल के पास पेश आया। 
गाड़ी में दो लोग सवार थे , जिसमें 22 वर्षीय चालक राजेंद्र सिंह उर्फ दीपक पुत्र गगन सिंह की मौके पर ही मौत हो गई , जबकि 23 वर्षीय गुलशन कुमार पुत्र कश्मीर सिंह घायल हो गया , जिसे स्थानीय अस्पताल में उपचार के बाद टांडा अस्पताल भेज दिया गया है। हादसा इतना भयानक थ्ज्ञा कि चालक की मौके पर ही मृत्यु हो गई। बताया जाता है की गाड़ी में चार लोग सवार थे, लेकिन दो युवक पहले ही उतर गए थे , जबकि दो यह युवक गाड़ी को लेकर सपेल की तरफ जा रहे थे। 
हादसा इतना जोरदार था कि गाड़ी सडक़ किनारे लगे तीन पैरामिट को तोडक़र नाले में जा गिरी और फिर उसमें आग लग गई, जिसे स्थानीय लोगों द्वारा बुझाया गया। दुर्घटना की खबर मिलते ही तुरंत पुलिस रात को मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम के लिए नूरपुर भेज दिया है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow