महिलाओं को हर माह 3,000 रुपए के साथ मिलेगी फ्री बस सेवा , कांग्रेस की गारंटियों की कॉपी करते है मोदी : राहुल गांधी

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष तथा लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर कांग्रेस की योजनाओं को लेकर देश को गुमराह करने का आरोप लगाया और कहा कि कांग्रेस जनता को गुमराह वाले वादों से मुक्त कर स्वाभिमान से जीने का रास्ता बताएगी। राहुल गांधी ने सोशल मीडिया एक्स पर एक पोस्ट किया, “जुलाई 2022 में प्रधानमंत्री मोदी ने कांग्रेस की जनहित योजनाओं को ‘फ्री की रेवड़ी’ कहकर देश को गुमराह किया

Nov 9, 2024 - 17:06
Nov 9, 2024 - 17:19
 0  70
महिलाओं को हर माह 3,000 रुपए के साथ मिलेगी फ्री बस सेवा , कांग्रेस की गारंटियों की कॉपी करते है मोदी : राहुल गांधी
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media

न्यूज़ एजेंसी - नई दिल्ली  09-11-2024
कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष तथा लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर कांग्रेस की योजनाओं को लेकर देश को गुमराह करने का आरोप लगाया और कहा कि कांग्रेस जनता को गुमराह वाले वादों से मुक्त कर स्वाभिमान से जीने का रास्ता बताएगी। राहुल गांधी ने सोशल मीडिया एक्स पर एक पोस्ट किया, “जुलाई 2022 में प्रधानमंत्री मोदी ने कांग्रेस की जनहित योजनाओं को ‘फ्री की रेवड़ी’ कहकर देश को गुमराह किया। कांग्रेस की गारंटियों पर अपनी पर्ची चिपका कर वे देश में और हर प्रदेश में चुनाव प्रचार कर रहे हैं और फिर कांग्रेस पर ही वादे पूरे न करने का मनगढ़ंत आरोप लगाते हैं। 
मोदी जी हमारी चुनौती है, कर्नाटक आइए और घूम-घूम कर देखिए, पड़ताल कीजिए – हमने हर वादा पूरा किया है। उन्होंने कहा, “कर्नाटक में कांग्रेस की योजनाओं ने करोड़ों महिलाओं, युवाओं, किसानों और गरीबों की तकदीर बदल दी है। तेलंगाना और हिमाचल में भी हमने वादे पूरे किए हैं और अब महाराष्ट्र में भी इंडिया समूह अपनी पांच गारंटियों से बड़े बदलाव लाने जा रहा है जिनमें महालक्ष्मी में महिलाओं को हर माह 3,000 रुपए और फ्री बस सेवा दी जाएगी जाति जनगणना और आरक्षण पर 50 प्रतिशत की सीमा को खत्म करेंगे। राहुल गांधी ने कहा, “कुटुंब रक्षण में 25 लाख तक का स्वास्थ्य बीमा होगा और मुफ्त दवा दी जायेगी। 
कृषि समृद्धि में किसान को तीन लाख तक का कृषि कर्ज माफ़ , नियमित चुकाने पर 50,000 ,रुपए का प्रोत्साहन दिया जाएगा बेरोजगार युवाओं को 4,000 रुपए माह की मदद देंगे जिससे इन योजनाओं से लोगों को भाजपा कृत महंगाई और बेरोजगारी से लड़ने की ताकत मिलेगी  , उनका जीवन स्तर सुधरेगा , अच्छी शिक्षा और पोषण तक उनकी पहुंच बढ़ेगी। उन्होंने कहा कि मैं ये इतने विश्वास से कह रहा हूं, क्योंकि यह आज़माया और परखा हुआ है। आज कर्नाटक में 1.21 करोड़ महिलाएं कांग्रेस की महालक्ष्मी योजना से फायदा पा रही हैं। इंडिया समूह की पांच गारंटी महाराष्ट्र के हर वर्ग को अन्याय के चक्रव्यूह से मुक्त कर स्वाभिमान से जीने का रास्ता देगी।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow