प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का ‘मन की बात’ कार्यक्रम 22 फरवरी 11 बजे अवश्य सुनें : डॉ बिंदल

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल ने कहा कि देश के यशस्वी प्रधानमंत्री आदरणीय नरेंद्र मोदी इस महीने के अंतिम रविवार, 22 फरवरी को प्रातः 11:00 बजे देशवासियों को ‘मन की बात’ कार्यक्रम के माध्यम से संबोधित करेंगे

Feb 21, 2026 - 11:45
 0  8
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का ‘मन की बात’ कार्यक्रम 22 फरवरी 11 बजे अवश्य सुनें : डॉ बिंदल
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media

यंगवार्ता न्यूज़ -शिमला    21-02-2026

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल ने कहा कि देश के यशस्वी प्रधानमंत्री आदरणीय नरेंद्र मोदी इस महीने के अंतिम रविवार, 22 फरवरी को प्रातः 11:00 बजे देशवासियों को ‘मन की बात’ कार्यक्रम के माध्यम से संबोधित करेंगे। 

उन्होंने हिमाचल प्रदेश के सभी भाई-बहनों से आग्रह किया कि वे इस कार्यक्रम को अवश्य सुनें और प्रधानमंत्री द्वारा साझा की जाने वाली नई जानकारियों, प्रेरक विचारों और जनहित से जुड़े संदेशों से लाभान्वित हों।

डॉ. बिंदल ने विशेष रूप से पार्टी कार्यकर्ताओं से अपील की कि प्रत्येक पोलिंग बूथ स्तर पर ‘मन की बात’ कार्यक्रम सामूहिक रूप से सुनने की व्यवस्था की जाए, ताकि अधिक से अधिक लोग इससे जुड़ सकें। 

उन्होंने कहा कि यह कार्यक्रम देशवासियों के साथ प्रधानमंत्री का सीधा संवाद है, जो समाज को प्रेरित करने और सकारात्मक बदलाव की दिशा में मार्गदर्शन देने का कार्य करता है। मन की बात’ कार्यक्रम अवश्य सुनें और अन्य लोगों को भी इससे जुड़ने के लिए प्रेरित करें।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow